Friday, March 29, 2024
featured

बरुन सोबती के साथ नजर आएगी चक दे इंडिया की ये एक्ट्रेस

SI News Today

शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में रानी डिस्पोटा के किरदार में नजर आने वाली सीमा आजमी जल्द ही टीवी पर अपने जलवे बिखेरेते नजर आएगीं। दरअसल सीमा आजमी स्टार प्लस के शो इस प्यार को क्या नाम दूं में नजर आने वाली हैं। इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार शो के निर्माता शो में ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय चेहरों को रखना चाहते हैं। सीमा ने इससे पहले वाटर और चक दे इंडिया जैसी फिल्मों में काम किया है। वो थिएटर डाएरेक्टर और लेखक भी हैं। इस प्यार को क्या नाम दूं के जरिए एक्टर बरुन सोबती टीवी पर 5 साल बाद वापसी करने वाले हैं।

इससे पहले शो में गोविंदा की आंखे में लीड किरदार में नजर आने वाली रितु शिवपुरी को भी शो में कास्ट किया गया था। रितु शो की मेन लीड शिवानी तोमर की मां का किरदार निभाती नजर आएंगी। कुछ ही दिनों पहले शो का टीजर रिलीज हुआ था और इसके बाद गाना रब्बा वे भी रिलीज हुआ था जिसे इंटरनेट पर बेहद पसंद किया जा रहा है। इस प्यार को क्या नाम दूं का ये तीसरा सीजन है। बरुन के लिए इस शो में केवल उनके किरदार का नाम बदला गया है।

इसके पहले सीजन में इनका नाम अरनव सिंह रायजादा था जबकि इस बार अद्वय रायजादा होगा। इस प्यार को क्या नाम दूं में काम करके बरुन ने काफी लोकप्रियता बटोरी थी। टीवी दर्शकों को उनका सीरियस किरदार बहुत पसंद आया था। वह अरनव रायजादा के नाम से ही पहचाने जाने लगे थे। इस शो पर उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस सनाया ईरानी के साथ ढेर सारा रोमांस करते नजर आए थे। उनका यह ऑन-स्क्रीन रोमांस दर्शकों को खूब भाया था। इनकी जोड़ी उस समय की इबसे लोकप्रिय टीवी जोड़ियों में से एक बन गई थी लेकिन इस बार उनके साथ शो में शिवानी तोमर नजर आएंगी।

स्टार प्लस के इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किए गए गाने में बरुन गिटार बजाते हुए नजर आए थे और गाने को देखकर लगता है कि वो दर्द में डूबे एक संगीतकार की भूमिका निभाने वाले हैं। स्टार प्लस के इस गाने को अब तक 43 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। बरुन इससे पहले  मैं और मिस्टर राइट के जरिए फिल्मों में डेब्यू भी कर चुके हैं।

SI News Today

Leave a Reply