Friday, April 19, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

गोरखपुर में भाभी की हत्या के बाद देवर ने किया समर्पण

SI News Today

देवरिया: देवर के बेटे के मुंडन की तैयारी के सिलसिले में उसके घर पर आई महिला की देवर ने ही हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने थाना में जाकर समर्पण कर दिया।

देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम खैरटिया के धुरियापार टोला में कल रात घर के बरामदे में सो रही अनीता (40 वर्ष) पत्नी रमाशंकर की उसके सगे रमानंद यादव देवर ने कुदाल से काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद देवर रात को ही थाने में जाकर समर्पण कर दिया।

अनीता अपने पति व बच्चों के साथ गोरखपुर रहती थी। देवर के बेटे का चार जून को मुंडन संस्कार होने के चलते वह घर पर तैयारी करने के लिए आई थी। देवर ने उसके ही बेटे के साथ दिन में निमंत्रण पत्र बांटा और रात को भोजन करने के बाद वह छत पर सो गया। अनीता बहन लड़के के साथ नीचे कमरे में सोई थी। लगभग एक बजे देवर छत से नीचे आया और फिर अनीता के शरीर पर कुदाल से प्रहार करने लगा। यह देख अनीता के साथ सोया बहन का लडका वहां से खिसक गया, जिसके बाद देवर ने तीन और प्रहार कर अनीता को मौत के घाट उतार दिया। सोए लडके के शोर करने पर परिवार के सदस्यों को भनक लगी और रात को ही परिवार में कोहराम मच गया।

SI News Today

Leave a Reply