Friday, March 29, 2024
featured

शाहरुख खान ने सभी के लिए लिखा यह खास मैसेज

SI News Today

शाहरुख खान के तीसरे बच्चे यानी अबराम का कल 27 मई को चौथा बर्थडे था। इस मौके पर ना केवल इंडस्ट्री के लोगों ने बल्कि एक्टर के फैंस ने भी उनके लाडले को अपनी शुभकामनाएं भेजी थीं। यह बात सभी को पता है कि अबराम किंग खान की आखों का तारा हैं। इसी वजह से ज्यादातर पोस्ट में वो अपने पापा के साथ नजर आते हैं। बहुत सी फोटोज देखकर लोग उनके परिवार खास तौर पर अबराम से प्यार करने लगते हैं। काफी लोगों का यह भी मानना है कि वो अपने पापा से ज्यादा क्यूट हैं। हमेशा अपने पापा से लाइमलाट छिन लेने वाले अबराम को जब जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई मिलीं तो इससे खुश होकर डैडी ने ट्विटर पर अपनी भावनाओं का इजहार किया।

शाहरुख खान ने ट्विट किया- मुझे लगता था कि केवल पैरेंट्स ही जानते हैं कि बच्चे से कैसे प्यार किया जाता है। अबराम को मिली इतनी सारी शुभकामनाओं से मुझे अहसास हुआ कि आप सभी उससे बहुत प्यार करते हैं। कृतज्ञ हूं। बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर ने 25 मई को अपना 45वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर अबराम को जन्मदिन की बधाई दी और उसे अपना जेमिनी (मिथुन राशी) साथी बताया। सोशल मीडिया पर सबसे पहले जौहर ने अबराम को विश किया था। उन्होंने शाहरुख की गोद में बैठे अबराम की फोटो शेयर करते हुए कहा- सबसे आकर्षक बच्चा। जन्मदिन मुबारक हो मेरे साथी जैमिनी अबराम।

करण जौहर शाहरुख खान के करीबी दोस्त माने जाते हैं। कई प्लैटफॉर्म पर निर्देशक एक्टर के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते रहते हैं। अपनी बायोग्राफी द अनसुटेबल ब्वॉय में करण ने पूरा एक सेक्शन एक्टर के बारे में लिखा है कि कैसे रईस स्टार ने एक बार अंडरवर्ल्ड से संबंधित लोगों से उन्हें बचाया था। पिछले साल जौहर ने अपना जन्मदिन लंदन में मनाया था। उस समय ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग चल रही थी और उन्होंने पार्टी दी थी जिसमें शाहरुख के साथ अबराम और आर्यन शामिल हुए थे।

इस साल निर्देशक की बर्थडे पार्टी में केवल बादशाह और आर्यन शरीक हुए। बता दें कि 22 मई को सुहाना ने अपना 17वें बर्थडे मनाया। इस बर्थडे पर सबसे खास रही एक तस्वीर जिसे संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने शेयर किया था। इसमें सुहाना बिल्कुल अबराम की तरह लग रही हैं।

SI News Today

Leave a Reply