Friday, March 29, 2024
featured

जानिए किस तरह खुद को फिट रखते हैं नागिन-2 के एक्टर करणवीर बोहरा

SI News Today

नागिन 2 के एक्कटर करणवीर बोहरा की गिनती टीवी के सबसे पॉपुलर चेहरों में होती है। करणवीर को न केवल उनकी अदाकारी बल्कि बेहतरीन फिटनेस के लिए  जाना जाता है। करणवीर हाल ही में दो बेटिओं के पिता बने हैं। करणवीर ने कई मशहूर टीवी सीरियल में काम किया है। जी टीवी के शो कुबूल है और नागिन 2 में उनके काम की लगातार सराहना की जाती है। करणवीर की फिटनेस के शानदार होने का काऱण है उनकी अपनी बॉ़डी के प्रति गंभीरता। करणवीर डाइट और अपने एक्शेसरसाइज शेड्यूल के बारे में बहुत ही गंभीर रहते हैं।

करणवीर अपनी डाइट को लेकर बहुत ही सजग रहते हैं। वैसे तो लोग कहते हैं कि एक वेजीटेरीयन के पास प्रोटीन वाली डाइट लेने का मौका कम होता है लेकिन करणवीर इस मामले में अलग हैं। करणवीर शाकाहारी होते हुए अंडे खाना पसंद करते हैं। वो हर 2 घंटे पर खाना खाते हैं। उनके अनुसार उनके खाने में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। वो एक बार में कम खाना पसंद करते हैं जिससे उन्हें जल्दी जल्दी भूख लगती है। वो सेट पर भी घर का खाना ले जाते  हैं और खाना न ले जाने पाने की स्थिति में सैंडविच या कुछ हल्का खाना पसंद करते हैं। करणवीर को मिठाईयां खाना काफी पसंद है। वो कहते हैं कि एक मारवाड़ी होने के कारण उन्हें मिठाइय़ां खाना पसंद है और मेवे की बर्फी उनकी पसंदीदा मिठाई है।

अच्छी फिटनेस के लिए रोज एक्सरसाइज करना जरुरी होता है और करणवीर भी इस बात को मानते हैं। उनके अनुसार वो अपने दिन की शुरूआत कार्डियो एक्सरसाइज के साथ दिन की शुरुआत करना पसंद करते हैं। वो कार्डियो को 6 बार दोहराते हैं। रात में भी 10 मिनट के लिए वजन उठाने की एक्सरसाइज करते हैं। रात और दिन दोनों समय वो 30 से 45 मिनट के लिए वर्कआउट जरुर करते हैं। वो कार्डियो और वेट ट्रेनिंग के बीच संतुलन बनाकर रखते हैं। वो शरीर से ज्यादा बड़े भी नहीं दिखना चाहते इसलिए वर्कआउट के बीच संतुलन बनाकर रखते हैं। करणवीर को फुटबॉल और क्रिकेट खेलना पसंद है और वो मौका मिलते ही दोनो में हांथ आजमाते हैं।

करणवीर को ये शरीर उनके पिता से मिला है। करणवीर कहते हैं कि उनके कंधे और सीना पहले से ही मजबूत है इसलिए उन्हें इस पर ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। उनके लिए जिम जाना बहुत ही जरुरी है। उनका मानना है कि जिस तरह से ऑफिस जाना जरुरी होता है उसी तरह उनके लिए जिम जाना जरुरी है। जिम में वो पाइलेट्स करते हैं और उनकी कई इंस्टाग्राम फोटो ये बताती हैं कि वो पाइलेट्स करना कितना पसंद करते हैं।

SI News Today

Leave a Reply