Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

पीड़िता की मां बोली- स्वामी ने नहीं किया बेटी का उत्पीड़न

SI News Today

केरल में एक लड़की की ओर से स्वामी पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था और उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया था। इस मामले में अब पीड़िता की मां ने पुलिस को लिखे खत में कहा कि उनकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि स्वामी ने कभी उनकी बेटी का शोषण नहीं किया। राज्य पुलिस चीफ टीपी सेनकुमार को लिखे पत्र में लड़की की मां ने कहा कि स्वामी ने कभी उनकी बेटी का उत्पीड़न नहीं किया। लेकिन बेटी का एक दोस्त के साथ अफेयर था, जिस पर स्वामी ने उसे डांटा था। उन्होंने कहा कि स्वामी ने उनके परिवार के अच्छे रिश्ते हैं और जिस दिन घटना घटी, उस दिन की सुबह स्वामी ने बेटी को अपने दोस्त से रिश्ता खत्म करने के लिए कहा था।

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी की ओर से यह चिट्ठी जांच अधिकारियों को भेज दी गई है। इस, बीच स्वामी का तिरुअंतपुरम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है। इससे पहले, खबरें आई थी कि स्वामी ने दावा किया था कि उन्होंने खुद अपना प्राइवेट पार्ट काटा था, लड़की ने नहीं।आरोपी स्वामी ने दावा किया कि उसने अपनी मर्जी से अपना प्राइवेट पार्ट काटा, क्योंकि वह उसके लिए उपयोगी नहीं था। रेप मामले में सन्यासी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

वहीं, छात्रा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि स्वामी 8 साल से उसका रेप कर रहा था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि स्वामी ने पहली बार छात्रा के साथ उसके ही घर में बलात्कार किया था जब वह 16 साल की थी। पुलिस का कहना है कि उसकी मां छात्रा के साथ हुई घटना के बारे में जानती थी लेकिन फिर भी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। छात्रा द्वारा स्वामी के साथ किए गए कृत्य को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने उसकी तारीफ की है। विजयन ने तारीफ करते हुए कहा कि छात्रा बहादुर लड़की है। छात्रा ने अपने दोषी को जो सजा दी वह बहुत ही सही है। इसके बाद केरल महिला आयोग की सदस्य प्रमीला देवी ने कहा कि हमें छात्रा पर गर्व है। महिला ने साबित कर दिया कि धर्म की आड़ में कोई भी व्यक्ति किसी महिला के साथ ऐसा कृत्य नहीं कर सकता है।

SI News Today

Leave a Reply