Saturday, April 20, 2024
featuredदेश

युवक ने चिढ़ाने पर काटा गला

SI News Today

नजफगढ़ इलाके में युवक का गला काटने की घटना हÞुई है। घटना के पीछे वजह आरोपी की बहन के खिलाफ उसके जीजा की टिप्पणी बताई जा रही है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था, विवाह के बाद पीड़ित उसे नीचा दिखाने की कोशिश करता था। अपराध शाखा ने मामले में आरोपी रोशन गार्डन नजफगढ़ के रहने वाले 21 साल के रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवक की हालत अब भी नाजुक बनी है।

शाखा के उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 24 मई को रोशन विहार निवासी राजू पर हमला हुआ था जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। 26 मई को एएसआइ रंधावा को खुफिया सूचना मिली की हत्या के प्रयास का आरोपी युवक रोहित उत्तम नगर के ओम विहार स्थित मेट्रो पिलर नंबर 701 के पास पहुंच रहा है। सूचना पर इंस्पेक्टर यशपाल सिंह की टीम ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपी रोहित को दबोच लिया। पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह मध्यम वर्गीय परिवार से है और कार मैकेनिक का काम करता है। वह दो भाई व दो बहन है। 2016 में उसकी बहन ने मोहल्ले में रहने वाले काकू के साथ लड़के से प्रेम विवाह किया था। परिवार के खिलाफ जाकर उसी के साथ रह रही थी।

SI News Today

Leave a Reply