Friday, March 29, 2024
featured

एक्टिंग के अलावा फिजिक पर भी ध्यान देते हैं ये टीवी एक्टर्स

SI News Today

वैसे तो जीवन में कामयाबी पाने के लिए हर किसी को फिट रहना जरुरी है। लेकिन बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में तो फिट रहना बुनियादी शर्त है। यहां पर फिट रहे बिना आपका काम नहीं चलने वाला है। इस वजह से आज हर एक्टर और एक्ट्रेस खुद को फिट रखने का पूरा-पूरा प्रयास करते हुए नजर आते हैं। इनमें कई ऐसे भी हैं जिनकी यह कोशिशें रंग लाई है और अपने फैंस से उन्होंने अपनी जबरदस्त फिजिक के लिए काफी तारीफें भी बटोरी हैं। आज हम टीवी के कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे बात कर रहे हैं, जिन्हें उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी शानदार फिजिक की वजह से भी जाना जाता है।

करण सिंह ग्रोवर

करण सलमान खान के हमेशा से बहुत बड़े फैन रहे हैं। सलमान की एक्टिंग तो इन्हें पसंद थी ही मगर करण सलमान की बॉडी से सबसे ज्यादा प्रभावित थे। करण के बारे में कहा जाता है कि वह सलमान खान की फिल्में केवल उनके शर्टलेस सीन्स देखने के लिए जाया करते थे। दिलचस्प बात यह है कि आज कई लोग इन्हें टीवी का सलमान खान बुलाते हैं।

गुरमीत चौधरी

गुरमीत की पहचान टीवी इंटस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में होती है। इनकी फिजिक को एक एक्टर के लिए एकदम परफेक्ट बताया जाता है। इस तरह से गुरमीत ने अपनी शानदार फिजिक के दम पर अपनी एक लंबी फैन फॉलोइंग बना ली है। गुरमीत एक बेहतरीन डांसर भी हैं। वह टीवी डांस शो झलक दिखला जा में एक सीजन के विजेता भी रह चुके हैं।

कुशाल टंडन

कुशाल के बारे में कहा जाता है कि वह हर रोज दो से ढाई घण्टे तक जिम में कड़ी मेहनत करते हैं। इनकी यह मेहनत इनकी बॉडी पर साफ-साफ दिखती भी है। इनकी शानदार फिजिक के हजारों दीवाने हैं। बता दें कि कुशाल पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा टीवी शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में काम कर अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुके हैं।

मोहित रैना

शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जो टीवी देखता हो और मोहित रैना को ना जानता हो। ऐसा हो सकता है कि उसे इनका नाम ना पता हो लेकिन इनकी शक्ल से वह जरुर इन्हें पहचान जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मोहित रैना टीवी शो ‘देवों के देव- महादेव’ में भगवान शिव की यादगार भूमिका निभा चुके हैं। मोहित पर अगर भगवान शिव का रोल इतना फिट बेठा तो इसमें बहुत बड़ा योगदान उनकी जबरदस्त फिजिक का था।

रणविजय सिंह

रणविजय सिंह टीवी रियलिटी शो ‘रोडीज’ के पहले सीजन के विजेता रह चुके हैं। रणविजय के बारे में बताया जाता है कि शुरुआत में वह आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे। लेकिन रोडीज का विजेता बनकर वह एक बाइक जीतना चाहते थे जिसकी वजह से उन्होंने रोडीज में हिस्सा लिया। रणविजय यूथ जेनेरेशन में बहुत ही लोकप्रिय हैं। कई सारे यूथ इन्हें अपना आइकान मानते हैं।

राजवीर सिंह

राजवीर अपनी अच्छी फिजिक के लिए रोज जिम में कई घंटे पसीना बहाते हैं। इसके अलावा वह बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट करने के भी शौकीन हैं। इसके अलावा यह एडवेंचर्स ऑफ हातिम में लीड रोल निभा चुके हैं। इनके पास एक लंबी फैन फॉलोइंग है।

सिद्धार्थ शुक्ला

टीवो के लोकप्रिय शो ‘बालिका वधू’ में सिद्धार्थ ने शिव का किरदार निभाया था। सिद्धार्थ चाहे कुछ भी भूल जाएं मगर डेली जिम जाना नहीं भूलते हैं। इसके साथ ही साथ वह अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखते हैं। इन्हें घर का खाना ज्यादा पसंद आता है।

टेरेंस लुईस

टेरेंस लुईस एक जाने-माने कोरियोग्रॉफर हैं। यह डांस तो बेहतरीन करते ही हैं मगर इनकी फिजिक भी कमाल की है। टेरेंस का मानना है कि एक बेहतर डांसर होने के लिए आपके पास अच्छी फिजिक भी होनी बहुत जरुरी है। टेरेंस टीवी डांस शो ‘डांस इंडिया डांस’ में जज के तौर पर नजर आ चुके हैं।

मनीष पॉल

मनीष पॉल एक बेहद ही गुड लुकिंग शख्स हैं। इसके अलावा इन्हें इनकी शानदार फिजिक के लिए भी पहचाना जाता है। अपने गुड लुक और अच्छी फिजिक के चलते इन्हें बॉलीवुड में भी काम करने का मौका मिल चुका है। इन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्म ‘मिकी माउस’ में काम किया था। मनीष रोज सुबह 30 मिनट दौड़ते हैं।

SI News Today

Leave a Reply