Thursday, March 28, 2024
featured

ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा तो टि्वटर से हटाई होलोकॉस्ट मेमोरियल पर क्लिक की गईं सेल्फी

SI News Today

बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पहली हॉलिवुड मूवी ‘बेवॉच’ के प्रमोशन को लेकर बर्लिन में हैं। वह वहां भी विवादों में फंस गईं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया में दो फोटो पोस्ट की थीं। जिसके बाद उन्हें ट्विटर पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने इन फोटो डिलीट कर दिया। प्रिंयंका चोपड़ा ने बर्लिन के होलोकॉस्ट मेमोरियल की एक फोटो पोस्ट की। यह सेल्फी उन्होंने अपने भाई के साथ ली थी। इसके लिए प्रियंका की काफी निंदा की गई। होलोकॉस्ट मेमोरियल उन 60 लाख यहूदियों की याद में बनवाया गया था जिन्हें हिटलर के शासन के दौरान मौत के घाट उतारकर यहां दफन कर दिया था। सेल्फी के साथ प्रियंका ने लिखा था कि मैं यहां एक टूरिस्ट की तरह आई हूं। यहां बहुत शांति है। इसके बाद प्रियंका ट्विटर पर ट्रोल हो गईं और उन्होंने इस सेल्फी को वहां से हटा लिया।
सारा नाम की यूजर ने लिखा कि क्या प्रियंका चोपड़ा के लिए होलोकॉस्ट मेमोरियल पर सेल्फी लेना शोभा देता है। वाकुल गर्ग ने लिखा कि होलोकॉस्ट मेमोरियल में तुम्हारी सेल्फी देखने से पहले मैं तुम्हें समझदार समझता था।

आपको बता दें कि पीएम मोदी भी अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान प्रियंका चोपड़ा से मिले थे। अपनी और पीएम मोदी की इस मुलाकात की फोटो भी सोशल मीडिया पर प्रियंका ने साझा की थी। इसके बाद भी प्रियंका को ट्विटर पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। प्रियंका चोपड़ा ने इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, खूबसूरत इत्‍तेफाक कि मैं भी उसी समय बर्लिन में हूं जब प्रधानमंत्री मोदी सर यहां आए हुए हैं। शुक्रिया पीएम मोदी सर कि आपने अपने बेहद व्‍यस्‍त समय में से मुझसे मिलने का वक्त निकाला।’ फोटो में प्रियंका ने शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी।

उनकी इस छोटी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई। ट्रोल करने वालों की बोलती बंद करने के लिए प्रियंका ने नई तस्वीर जारी की है। इस फोटो में प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ दिख रही हैं। मां-बेटी की यह जोड़ी फोटो में अपने पैर दिखाती नजर आ रही है। इस पोस्ट के जरिए प्रियंका ने उन सभी आलोचकों की बोलती बंद कर दी है, जो उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर विरोध कर रहे थे।

SI News Today

Leave a Reply