Friday, March 29, 2024
featuredदेश

बंजी जंपिंग नहीं है बच्चों का खेल, हजारों फीट ऊंचाई से धकेल दिए जाने पर सिट्टी-पिट्टी हो जाती है गुल

SI News Today

‘ऊंचाई’। हममें से बहुत लोग इस शब्द से ही खौफ खा जाते हैं। ऊंची इमारतों पर जाना और वहां से नजारे लेना सबके बस की बात कहां। ऊंचाई के इसी डर को मात देने के लिए दुनिया में कई जगह एंडवेंचर स्पोर्ट्स कराए जाते हैं। बंजी जंपिंग उन्हीं में से एक है, जिसमें लोग हजारों फीट ऊंचाई से छलांग लगाते हैं।

न्यूजीलैंड में ऐसी ही ऊंची लोकेशन से बंजी जंपिंग का एक वीडियो सामने आया है। इसमें जितनी शानदार लोकेशन होती है, उतना ही उसका नजारा ऊंचाई से डरने वालों की दिल की धड़कने बढ़ा सकता है। नीचे खाई होती है और ऊपर खौफ। कुछ अपनी मर्जी से छलांग लगाते हैं, तो कुछ धकेले जाते हैं। ये वीडियो देखने के बाद आप भी शायद ये कहें कि यहां से कूदोगे तो 10 बाद आ जाएगा हार्ट अटैक।

क्या होती है बंजी जंपिंगः एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत आने वाली बंजी जंपिंग वह छलांग होती है, जो काफी ऊंचाई से लगाई जाती है। मसलन कोई गगनचुंबी इमारत, पुल या फिर ऊंची जगह पर क्रेन। खास बात यह है कि जो शख्स छलांग लगाता है वह नीचे जरूर गिरता है, लेकिन उसे चोट नहीं आती। कारण कूदने वाले शख्स को एक खास किस्म की इलास्टिक से बांधा जाता है। वह उसी के सहारे सुरक्षित रहता है।

SI News Today

Leave a Reply