Tuesday, April 16, 2024
featuredदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने शेयर किया वृक्षासन योग का वीडियो

SI News Today

जून महीने की 21 तारीख को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इसी को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देनी शुरू कर दी है। आज (2 जून) पीएम ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट पर वृक्षासन योग का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वृक्षासन योग करने के तरीके के बारे में बताया।

वृक्षासन योग करने की विधि- इस आसन को करने के लिए दोनों पैरों में दो इंच की दूरी बनाकर खड़े हो जाएं और किसी चीज पर ध्यान केंद्रीत करें। दाएं पैर के पंजे को मोडकर बाएं पैर की जांघ पर रखें। गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं और हथेलियों को परस्पर मिलाएं। इस स्थिति में 10 से 15 सेंकंड तक रहें और सामान्य रुप से श्वास लें। श्वास छोडते समय हाथों और पैरों को उसी अवस्था में लेकर आएं। अब इस आसन का अभ्यार बाएं पैर से भी करें।

वृक्षासन योग को रोजाना करने से हमारे शरीर को कई लाभ होते हैं। इस आसन से शरीर की अतिरिक्त चर्बी खत्म होने के साथ-साथ शरीर के अंग मजबूत बनते हैं। इस आसन से मन में सदा स्फूर्ति बनी रहती है। जिन लोगों के घुटने में दर्द की शिकायत है, उन लोगों को नियमित अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। यह आसन हमारे शरीर की रीढ़ की हड्डी के लिए बहुत लाभदायक है। इस आसन के करने से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इस आसन के लगातार करने से शरीर का संतुलन बढ़ता है।

अगर किसी व्यक्ति की नसों में दर्द की शिकायत है तो उसे वृक्षासन करने की सलाह दी जाती है। इस योग के करने से नस के दर्द की कई परेशानियों से बचा जा सकता है। साथ ही गठिया के दर्द को ठीक करने में भी बहुत लाभदायक है। अगर आप इस योग को नियमित तौर से करते हैं तो आप डिप्रेशन से निजात पा सकते हैं। इस योग से पैर मजबूत बनते हैं तो वहीं एड़ियों के दर्द को दूर करने में भी सहायक है। इसे करने से एड़ियों में लचीलापन बढ़ाता है। जो पैरो के लिए अच्छा होता है।

इस योग को करते समय उन लोगों को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए, जिन लोगों को घुटनों में ज्यादा दर्द है। अगर आपको घुटनों में ज्यादा दर्द है और आप उसका इलाज भी करवा रहे हैं तो आपको वृक्षासन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों की एड़ियों में सामान्य से अधिक दर्द है उन्हें भी ये आसन नहीं करने की सलाह दी जाती है।

SI News Today

Leave a Reply