Thursday, March 28, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

जब एड्रेस पूछने पर सरेआम इस महिला को मिली थी ऐसी सजा

SI News Today

मैनपुरी.यूपी के मैनपुरी में एक चोर की लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया। ये पहली बार नहीं है जब यहां के लोगों ने कानून को अपने हाथ में लिया है। 19 दिसंबर 2016 को भी एक दंपत्ति के पता पूछने पर पहले छेड़खानी की गई और विरोध करने पर सरेआम उसको लहूलुहान कर दिया गया था। इस दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बनकर वीडिया बनाते रहे।
आगे की 4th स्लाइड में देखें वीड‍ियो…

पढ़ें पूरा मामला…
– मामला मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र का था। 19 दिसंबर को अरविंद तिवारी अपनी पत्नी वंदना के साथ एक दुकान का पता पूछने पहुंचे थे। इस दौरान वहां के एक दबंग आनंद यादव से महिला का विवाद हो गया।
– इसके बाद आनंद ने पति-पत्नी को जमकर पीटा। जब तक पुलिस पहुंचती वो वहां से भाग गया।
– अरविंद ने बताया, दबंग ने पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा। इस दौरान महिला का सिर भी फट गया। इतना होने के बावजूद भी वहां की पब्ल‍िक सिर्फ तमाशबीन बनी देखती रही और फोटो-वीडियो बनाती रही।
– उन्‍होंने वंदना का दुपट्टा खींचा, फिर उससे छेड़खानी करने लगा। पत्नी को बचाने जब मैं गया तो वो मुझे भी मारने लगा। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

एक बार फिर लोगों ने हाथ में लिया कानून
– मैनपुरी के लोग कई दिनों से बाइक चोरों से परेशान थे। पहले भी कई बाइक यहां से चोरी हो गई थीं।
– 29 मई 2017 को लोगों ने एक बाइक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। पिटाई के बाद लोगों ने चोर के साथ फोटा सेशन भी कराया।
– चोर की पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

SI News Today

Leave a Reply