Friday, March 29, 2024
featuredदुनिया

पाक ने कहा- शनिवार को भारतीय बंकर उड़ाकर एेसे मारे थे 5 जवान

SI News Today

शनिवार को इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशनंस (आईएसपीआर) ने एक प्रेस रिलीज में दावा किया था कि पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर बिना उकसावे के हुई फायरिंग में 5 भारतीय जवानों को मार गिराया है। इसी घटना के मद्देनजर आईएसपीआर ने रविवार सुबह एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय बंकरों को उड़ाने का दावा किया है। यह वीडियो सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में कुछ बंकर उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मेजर जनरल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एलओसी पर टट्टा पानी में भारतीयों ने बिना उकसावे के कार्रवाई की जिसका हिंसात्मक ढंग से जवाब दिया गया। भरतीय बंकरों को नष्ट किया गया, पांच भारतीय सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए।’’पाकिस्तानी सेना ने इसके अलावा सीमा पार गोलीबारी के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

वहीं भारतीय सेना ने शनिवार (3 जून) को कहा था कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के दो सेक्टरों में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में मोर्टार के गोले दागे जिसमें एक महिला घायल हो गई। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी में शनिवार को 0920 बजे छोटे और अॉटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की और 82 एमएम तथा 120 एमएम के मोर्टार दागे। उन्होंने कहा था कि शुक्रवार रात 11 बजे भी पाक सेना ने पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना मजबूती से और प्रभावी तरीके से गोलीबारी का जवाब दे रही है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और भारत ने शांति व्यवस्था के लिए 2003 में संघर्षविराम समझौता किया था। हालांकि, समय-समय पर दोनों देशों के बीच गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं और हाल के दिनों में इसमें इजाफा हुआ है। पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया था कि भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में दो नागरिक मारे गए और पांच अन्य घायल हुए।

SI News Today

Leave a Reply