Thursday, April 25, 2024
featured

अपनी हल्दी पर शानदार डांस कर रही लड़की

SI News Today

भारत में शादी-ब्याह बड़ी धूमधाम और रीति-रिवाजों के साथ की जाती है। शादी से पहले खास रस्म होती है सगाई, इसके बाद हल्दी की रस्में निभाई जाती है। फिर इसी क्रमानुसार मेहंदी, अग्नि के सात फेरे, मांग में सिंदूर भरना और फिर अंत में विदाई के बाद शादी की रस्में पूरी हो जाती है। दरअसल, यह पंरपरा सदियों से हमारे समाज में निभाई जाती है। इन रिवाजों को मनाने के पीछे कुछ वैज्ञानिक कारण भी है। अब जब बात शादी की रस्मों की हो रही है तो चलिए आपको एक वीडियो के बारे में बतातें हैं जो इनदिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में एक लड़की अपने ही हल्दी की रस्म में नाच रही है और गा रही है। वीडियो में लड़की बहुत ही शानदार तरीके से नाच रही है।

वीडियो में जिस गाने पर लड़की नाच रही है वो ‘बार-बार देखो’ फिल्म से लिया गया है। गाने के बोल हैं- ‘नचदे ने सारे’। लेकिन वीडियो इस गाने की वजह से नहीं वायरल हो रही है, बल्कि गाने पर लड़की के डांस को पंसद किया जा रहा है। लड़की गाने में पीले कलर की ड्रेस पहनी हुई है जो काफी खूबसूरत लग रही है। वो डांस करती हुई अपने घर के सदस्यों को भी दिखा रही है। वीडियो को जिस तरह से शूट किया गया है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि यह कोई अल्बम नहीं है। काफी शानदार तरीके से इस वीडियो के लिए प्रोडक्शन किया गया है। इसके लिए काफी अच्छा सेट तैयार किया गया है। लेकिन पूरी वीडियो में लड़की के डांस को दिखाया गया है। वो अपने अन्य साथियों के साथ नाच रही है, झूम रही है।

वीडियो के अंत में सबसे अच्छा सीन ये लगा कि लड़की नाचते हुए झूले पर झूल रही है। इस वीडियो को यूट्यूब पर मैजिक मीडियो मोशन ने अपलोड किया है। अबतक इस वीडियो को करीब 3 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं फेसबुक पर 9 लाख लोग देख चुके हैं।

SI News Today

Leave a Reply