Friday, March 29, 2024
featuredदुनिया

आतंकी जाकिर मूसा ने भारतीय मुसलमानों को बताया बेशर्म

SI News Today

आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन छोड़कर अल कायदा में शामिल हुए आतंकी जाकिर मूसा ने भारत को अपनी ऑडियो क्लिप के जरिए नई धमकी दी है। मूसा ने अपने ऑडियो मेसेज के जरिए न सिर्फ भारत बल्कि भारतीय मुसलमानों को धमकी दी है। भारतीय मुसलमानों पर निशाना साधते हुए मूसा ने कहा है कि भारतीय मुसलमान दुनिया दुनिया में सबसे बेशर्म लोग है। दरअसल मेसेज के जरिए मूसा ने मुस्लिम समुदाय को भड़काने का काम किया है। जाकिर मूसा ने ऑडियो में बिजनोर में चलती ट्रेन में मुस्लिम महिला के साथ रेप और कथित गोरक्षकों द्वारा मुस्लिमों को पीट-पीट कर हत्या का हवाला दिया है। मूसा ने ‘गजवा-ए-हिंद'(भारत के खिलाफ जंग) के लिए जिहाद में शामिल नहीं होने के लिए भारतीय मुसलमानों की आलोचना की है।

भारतीय मुस्लिमों को बेशर्म बताते हुए मूसा ने मेसेज में आगे कहा है- “हमारी बहनों को बेइज्जत किया जाता है और मुसलमान चीख-चीखकर कहता है कि कि इस्लाम शांति का मजहब है। यह बात कहने वाले मुसलमान दुनिया के सबसे बेशर्म मुसलमान हैं। उन्हें खुद को मुसलमान कहने में शर्म आनी चाहिए।” वहीं जाकिर मूसा सिर्फ इतने में ही नहीं रुका। उसने अपने मेसेज में पैगंबर मोहम्मद और उनके अनुयायियों का हवाला देकर भी मुस्लिम समुदाय को भड़काने की कोशिश की है। वह कहता है- ”वे लोग सबसे ज्यादा बेगैरत हैं जो जुल्म और नाइंसाफी के खिलाफ नहीं बोलते। क्या हमारे पैगंबर और उनके असलाफ (अनुयायियों) ने हमें यही सिखाया है? उन लोगों ने युद्ध के दौरान अपना खून बहाया और हमारी बहनों के सम्मान के लिए शहादत दी।” मूसा ने इस्लामी ऐतिहासिक की एक महत्वपूर्ण जंग ‘जंग-ए-बदर’ का हवाला भी दिया।

भारतीय मुस्लिमों को भड़काने के लिए मूसा ने आह्वान करते हुए कहा- “आप लोगों के पास अब भी खड़े होने और हमारे साथ आने का समय है। आगे बढ़ो और गोरक्षकों को इस्लाम और मुस्लिम समुदाय की ताकत दिखाओ।” वहीं टाइम्स ग्रुप की खबर के मुताबिक पुलिस ने इस नए ऑडियो मेसेज की पुष्टी की है। मूसा का यह ऑडियो मेसेज व्हाट्सऐप-यूट्यूब समेत कई सोशल साइट्स पर वाइरल हो रहा है।

SI News Today

Leave a Reply