Friday, March 29, 2024
featured

धोनी: कहा- पूरे करियर में इस तेज गेंदबाज को खेलने में हुई सबसे ज्यादा मुश्किल

SI News Today

इंग्लैंड में खेली जा रही चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया विराट कोहली के फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक समारोह में पहुंची। यह मानव तस्करी के खिलाफ काम करने वाली संस्था के लिए फंड जुटाने का कार्यक्रम था। इस समारोह में मशहूर होस्ट एलन विलकिन्स ने भारतीय खिलाड़ियों से कुछ सवाल पूछे थे। लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जवाब जरा हटकर था। विल्किन्स ने धोनी से डकवर्थ-लुइस नियम को लेकर कुछ चीजें पूछनी शुरू कीं, जिसका धोनी ने मजेदार जवाब दिया। धोनी ने कहा, आईसीसी को भी इस नियम और यह कैसे काम करता है के बारे में पूरी तरह पता नहीं है। बारिश प्रभावित मैचों में स्कोर की कैलकुलेशन डकवर्थ-लुइस नियम के अनुसार की जाती है।

कौन था सबसे तेज गेंदबाज: एलन का धोनी से अगला सवाल था- तेज गेंदबाजी करने वाले किस बॉलर को खेलने में सबसे ज्यादा मुश्किल हुई? इसके जवाब में महेंद्र सिंह धोनी ने रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर का नाम लिया। भारत के सबसे सफल कप्तान ने कहा, मेरे पूरे करियर में शोएब अख्तर के खिलाफ खेलने में सबसे ज्यादा मुश्किल हुई। गौरतलब है कि पाक के फैसलाबाद में साल 2006 में खेली गई टेस्ट सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी और शोएब अख्तर का जबरदस्त आमना-सामना हुआ था। धोनी ने अख्तर के एक ओवर में 26 रन जड़ दिए थे। यह धोनी के करियर की पहली टेस्ट सीरीज थी। बता दें कि धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। भारत का अगला मुकाबला 8 जून को ओवर मैदान पर श्रीलंका से होगा। अगर भारत यह मैच जीतता है तो सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply