Thursday, March 28, 2024
featured

रागनी नायक से संबित पात्रा की तू-तू, मैं-मैं, कहा- आप लोग जरूर POGO पढ़ते और देखते होंगे

SI News Today

निजी टीवी पर हुए डिबेट में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता रागनी नायक की तू-तू मैं-मैं हुई। यह डिबेट राहुल गांधी के गीता-उपनिषद वाले बयान पर हुई। डिबेट में संबित पात्रा कह रहे थे कि राहुल गांधी ने संघ और बीजेपी का मूल मंत्र जानने के लिए गीता-उपनिषद पढ़ने के बारे में कहा है। इसपर वह आगे कुछ कहते इससे पहले ही रागनी ने बीच में टोककर कहा कि राहुल गांधी बीजेपी-संघ का पर्दाफाश करने के लिए उनको पढ़ रहे हैं। इसपर संबित पात्रा भड़क गए और रागनी को बीच में ना बोलने के लिए कहा। लेकिन रागनी बोलती रहीं।

इसपर संबित ने रागनी से कहा कि उपनिषद पढ़ने वाले ऐसे नहीं बोलते। उन्होंने राहुल गांधी के साथ उनको भी गीता-उपनिषद पढ़ने की सलाह दे डाली। इसपर रागनी ने कहा कि जो गीता-उपनिषद पढ़ता है वह झूठ नहीं बोलता है। रागनी ने संबित से कहा कि वह झूठ बोलना बंद कर दें। इसपर संबित ने कहा कि उनको पता लग रहा है कि कांग्रेस वाले गीता नहीं पोगो पढ़ते होंगे और पोगो देखते होंगे। यह बहस यहीं खत्म नहीं हुई। वहां संघ विचारक राकेश सिन्हा भी मौजूद थे। उनकी और रागनी की भी बहस हुई थी।

राहुल गांधी ने खुद बताया था कि वो गीता और उपनिषद पढ़ रहे हैं। राहुल ने चेन्नई में कहा था, ‘मैं उनसे (आरएसएस) से पूछता हूं कि दोस्तों आप लोगों का शोषण कर रहे हैं लेकिन उपनिषद में लिखा है कि सभी लोग समान हैं तो आप अपने ही धर्म में लिखी बातों के खिलाफ कैसे जा सकते हैं।’ रिपोर्ट के अनुसार पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश राहुल गांधी को गीता-उपनिषद पढ़ा रहे हैं। गीता के सभी 18 अध्याय कंठस्थ हैं। रमेश ने अन्य हिन्दू धर्मग्रंथों का भी अध्ययन कर रखा है।

SI News Today

Leave a Reply