Tuesday, April 16, 2024
featured

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने शेयर की बिकनी में पिक्चर

SI News Today

आमिर खान की फिल्म दंगल में गीता फोगाट का किरदार निभा कर फातिमा सना शेख सबकी नजरों में आ चुकी हैं। एक महिला पहलवान को तौर पर फातिमा के अभिनय की सबने तारीफ की थी। फातिमा दूसरे फिल्मों की तैयारी में भी लग गई है। इसके अलावा फातिमा ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट भी कराया है। फातिमा इंस्टाग्राम पर भी बेहद एक्टिव हैं। बुधवार को फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पिक्चर अपलोड़ की जिसमें वो समुद्र किनारे एक लकड़ी की कुर्सी पर बैठी हुई हैं। फातिमा ने इस पिक्चर में बिकनी पहनी है। लेकिन उनका बिकनी पहनना उनके कुछ फॉलोअर्स को पसंद नहीं आया। उनके मुस्लिम होने को आधार बनाकर उनकी इस तरह पिक्चर अपलोड करने पर आलोचना की गई।

फातिमा को एक यूजर्स ने लिखा है कि चूंकि फातिमा मुस्लिम है इसलिए वो ये कपड़े ना पहने तो आप दीपिका और प्रियंका के बारे में कहा कहेंगे। हर जगह धर्म को लाना ठीक नहीं। इसके आलावा भी कई तरह के कमेटं किए गए। हालाकि कुछ यूजर्स उनके समर्थन में भी आए। कुछ दिनों पहले ऐसे ही प्रियंका चोपड़ा भी ट्रोल की शिकार हो चुकी हैं। मुसलमान होने के अलावा रमजान को लेकर भी कमेंट किए गए। कई यूजर्स ने रमजान में ऐसा ना करने की सलाह दी।

SI News Today

Leave a Reply