Friday, April 19, 2024
featured

प्रियंका चोपड़ा का वीडियो सांग दे रहा है दूरियों को भरने का संदेश, ‘ब्रिजिंग द गैप’

SI News Today

हाल ही में बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों और वीडियोज़ की एक सीरीज अपलोड की है। इन पोस्ट्स में शामिल एक वीडियो में प्रियंका कई दूसरे स्टार्स के साथ डांस कर रही हैं और गा भी रही हैं। यह वीडियो एक ऐड कैंपेन का हिस्सा है जो ऐसे दौर में जब लोग न सिर्फ शारीरिक रुप से बल्कि सरहदों द्वारा भी अलग-थलग हो गए हों, ‘ब्रिजिंग द गैप’ यानी कि लोगों के बीच दूरियों को भरने का संदेश देता है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि ‘ब्रिजिंग द गैप’ इस समय दुनिया की बड़ी जरुरत है। आप कहां से हैं, यह मायने नहीं रखता बल्कि मायने रखता है कि अभी आप किसके लिए खड़े हैं। हम सभी को प्यार और इंसानियत के लिए खड़ा होना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि शुक्रिया एडवर्ड एनिनफुल कि आपने ऐसा बेहतरीन ‘सनी सांग’ गाने का मौका दिया। सच में यह आइकॉनिक सांग गाना मेरे लिए अद्भुत था। इस वीडियो सांग के अलावा एक बिहाइंड द सीन वीडियो में प्रियंका ने कहा कि दुनिया में बहुत से ऐसे गैप हैं जिनको भरा जाना चाहिए। हमें इस पीढ़ी में जिसमें हमारे बच्चे बढ़ रहे हैं उसमें रेस से परे एक विकसित सोच को बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि अपनी विविधताओं को सेलीब्रेट करने का यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि हमें डिफरेंट होना जरुरी है। विविधताओं का उत्सव आपको आपके उस जमीन पर गर्व करने का मौका देता है जहां से आप हैं और उन लोगों से भी जुड़ने के लिए प्रेरित करता है जिनसे आपसे अलग हैं। ‘सनी सांग’ अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों के एक साथ आने की गवाही है। इस गीत को बोनी एम ने लिखा है जबकि इसका निर्देशन एडवर्ड एनिनफुल ने किया है। इस वीडियो सांग में प्रियंका चोपड़ा सहित तकरीबन 14 अन्य कलाकारों ने हिस्सा लिया है जिनमें विज खलीफा, क्रिस्टी ब्रिंकले, अलेक वेक, यारा शाहिदी, मारिया बोर्ग्स, एडोवा अबोआ शामिल हैं।

SI News Today

Leave a Reply