Friday, April 19, 2024
featured

शिव और पार्वती बनकर तांडव करेंगे विवेक दहिया और दिव्यंका त्रिपाठी

SI News Today

टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ स्टार दिव्यंका त्रिपाठी अपने पति टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ तांडव करने वाली हैं। नच बलिए 8 में आपने उन्हें भावी रोबोट बनकर और परियोंकी कहानी वाले प्रेमी बनकर डांस करते जरुर देखा होगा। अब ये दोनों पति-पत्नी शिव और पार्वती बनकर तांडव नृत्य करते दिखाई देंगे। ऐसा पहली बार होगा जब शिव और पार्वती साथ तांडव डांस करते दिखेंगे।

शो का यह सप्ताह कंटेस्टेंट्स के लिए काफी चुनौतियों भरा था। दरअसल इस सप्ताह के रुल्स कुछ ऐसे थे कि हर कंटेस्टेंट जोड़ी को उस थीम पर डांस करना था जो उन्हें शो के जज टेरेंस लेविस और मोहित सूरी बताएंगे और इसी प्रक्रिया में दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया को टेरेंस ने तांडव डांस करने के लिए कहा। दोनों के परफॉर्मेंस को खूब सराहना मिली। तांडव करने से पहले इस जोड़ी को इस डांस में कुछ भी ऐसा करने से मना कर दिया गया था जिससे किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत हों।

पिछले दस हफ्तों से इस जोड़ी ने दर्शकों से लेकर जजों तक सबका मनोरंजन किया है। इस बीच दिव्यंका को दो साल पहले लगी चोट के फिर उभर आने के कारण एक हफ्ते शो से बाहर भी रहना पड़ा था।

टीवी शो ‘नच बलिए 8’ का यह एपिसोड एक और वजह से खास रहा। शो में इस हफ्ते मेहमान के तौर पर बॉलीवुड स्टार सलमान खान वहां मौजूद थे। सलमान अपने भाई और बॉलीवुड स्टार सोहेल खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का प्रमोशन करने आए थे। ‘ट्यूबलाइट’ सलमान की तीसरी ऐसी फिल्म है जिसे वो कबीर खान के निर्देशन में कर रहे हैं। यह फिल्म 25 जून को पर्दे पर आएगी। सलमान के शो में आने से सभी कंटेस्टेंट्स बहुत खुश थे। टीवी एक्टर विवेक दहिया ने सलमान के साथ खींची गयी अपनी सेल्फी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था।

SI News Today

Leave a Reply