Thursday, April 25, 2024
featured

सुशांत सिंह राजपूत: ‘काय पो छे’ के बाद अभिषेक कपूर के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं

SI News Today

राब्ता स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने कहा है कि वो निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ आगे भी  काम करना चाहते हैं। सुशांत ने अभिषेक की फिल्म काय पो छे से ही करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह वीर दास और राजकुमार राव के साथ नजर आए थे। हांलाकि खबरों के अनुसार इस फिल्म के बाद सुशांत को 2013 में आई अभिषेक की फिल्म फितूर से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां हो गईं थीं। इस फिल्म में बाद में आदित्य राय कपूर और कैटरीना कैफ नजर आए थे।

सुशांत ने पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा ” मैं अभिषेक के साथ 2013 के बाद दोबारा साथ काम करने के बारे में सोंच रहा हूं। फितूर लगभग खत्म हो गई थी लेकिन मैं उनके साथ काय पो छे के बाद से ही काम करना चाहता था। मैं लोगों के पैशन को पसंद करता हूं। हो सकता है आपको तुरंत सफलता न मिले लेकिन ये मैटर नहीं करता है अगर आप पैशिनेट हों।” हाल ही में सुशांत सारा अली खान और एक फिल्म निर्देशक के साथ नजर आए थे। सारा अली खान के साथ काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा “हमें अभी भी एक फिल्म साइन करनी है इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।”

सुशांत ने अपने करियर की शुरूआत में टीवी कलाकार के तौर पर काम किया था। जीटीवी के मशहूर शो ‘पवित्र रिश्ता’ में मानव के किरदार से वो फेमस हुए थे। शो में उनके साथ नजर आने वाली अंकिता लोखंडे के साथ वो लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे। टीवी से फिल्मों की तरफ कदम बढ़ाने के लिए एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली थी जिसके बाद उन्होंने काय पो छे से फिल्मों में कदम रखा था।

सुशांत की फिल्म राब्ता शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। राब्ता में सुशांत कड़े एक्शन सीन करने वाले हैं और इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। सुशांत ने कुछ दिनों पहले अपने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे जिनमें वो एक्शन सींस की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में वो बैंकाक में तलवार बाजी की जबरदस्त ट्रेनिंग करते नजर आए थे। इसके बाद वो जैकलीन फर्नांडीज के साथ काम करने वाली हैं। वो चंदा मामा दूर के लिए भी तैयारियां कर रहे हैं। इसके अलावा सुशांत के उड़ता पंजाब के निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ भी काम करने की खबरें आ रही हैं।

SI News Today

Leave a Reply