Thursday, April 25, 2024
featured

बेटी फातिमा सना शेख के साथ राकेश शर्मा की बायोपिक में रोमांस करेंगे आमिर खान?

SI News Today

दंगल में साथ काम कर चुके आमिर खान और फातिमा सना शेख यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहले ही हिस्सा बन चुके हैं। अब ब खबर है कि राकेश शर्मा की बायोपिक में दोनों एक दूसरे के साथ तीसरी बार काम करेंगे। इस फिल्म में वो रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इस बायोपिक का नाम सारे जहां से अच्छा बताया जा रहा है। एक्टर के करीबी सूत्रों ने बताया कि आमिर ने उन्हें इस बायोपिक में लेने का निर्णय कर लिया है। ऐसी भी खबरें हैं कि उन्होंने ही आदित्य चोपड़ा को फातिमा का नाम सुझाया था। हालांकि बाद में ये सामने आया कि सना को इस फिल्म के लिए उतने पैसे नहीं मिले थे जितने मीडिया रिपोर्ट मे शुरू में बताए जा रहे थे।

एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को बताया- फातिमा सना शेख को सारे जहां से अच्छा के लिए फाइनल कर लिया गया है और वो फिल्म में आमिर की पत्नी का किरदार निभाएंगी। आमिर ने फातिमा को ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद अपने बाल लंबे करने के लिए कहा है। यशराज फिल्म्स के बाद वो अपने किरदार की तैयारियां शुरू कर देंगी। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि बाप बेटी की यह जोड़ी रोमांस करते हुए कैसी लगेगी। फातिमा ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट भी कराया है। फातिमा इंस्टाग्राम पर भी बेहद एक्टिव हैं। 7 जून को फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पिक्चर अपलोड़ की जिसमें वो समुद्र किनारे एक लकड़ी की कुर्सी पर बैठी हुई हैं।

फातिमा ने इस पिक्चर में बिकनी पहनी हुई है। लेकिन उनका बिकनी पहनना उनके कुछ फॉलोअर्स को पसंद नहीं आया। उनके मुस्लिम होने को आधार बनाकर उनकी इस तरह पिक्चर अपलोड करने पर आलोचना की गई। फातिमा को एक यूजर्स ने लिखा है कि चूंकि फातिमा मुस्लिम है इसलिए वो ये कपड़े ना पहने तो आप दीपिका और प्रियंका के बारे में कहा कहेंगे।

हर जगह धर्म को लाना ठीक नहीं। इसके आलावा भी कई तरह के कमेटं किए गए। हालाकि कुछ यूजर्स उनके समर्थन में भी आए। कुछ दिनों पहले ऐसे ही प्रियंका चोपड़ा भी ट्रोल की शिकार हो चुकी हैं। मुसलमान होने के अलावा रमजान को लेकर भी कमेंट किए गए। कई यूजर्स ने रमजान में ऐसा ना करने की सलाह दी।

SI News Today

Leave a Reply