Thursday, April 25, 2024
featured

‘शेप ऑफ यू’ गाने पर राज कपूर और वहीदा रहमान का

SI News Today

अंतर राष्ट्रीय सिंगर एड शीरन का एक गाना इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने में आपको डांस करते हुए वहीदा रहमान और राज कपूर नजर आएंगे। यह काफी दिलचस्प है क्योंकि एड शीरन मॉडर्न जमाने के सिंगर हैं जबकि राज कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। तो आपके दिमाग में यह सवाल उठ रहा होगा कि उन्होंने एड शीरन के गाने पर डांस कब किया या एड शारन ने किसी पुराने गाने को रीक्रिएट तो नहीं किया है। तो जनाब ऐसा कुछ नहीं है यह गाना राजकपूर और वहीदा की साल 1963 में आई फिल्म एक दिल सौ अफसाने का गाने सुनो जी सुनो हमारी भी सुनो का है जिसमें ऑडियो शीरन के शेप ऑफ यू का डाला गया है।

फेसबुक पर यह गाना काफी वायरल हो रहा है। गाने को कैप्शन दिया गया है- शेप ऑफ यू इससे पहले की शांत हो। इस वीडियो को 6 जून 2017 को अपलोड किया गया है। अब तक इसे 3.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं जबकि 85,000 लोग इसपर रिएक्ट कर चुके हैं। इस गाने को 42,000 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। शेप ऑफ यू के इस गाने में वीडियो साल 1963 की फिल्म का है। फेसबुक पर बहुत से लोगों को यह पसंद आया है जबकि कुछ ने इसकी आलोचना की है।

एक फेसबुक यूजर ने लिखा- जिस किसी ने सोचा कि इस गाने की कोरियोग्राफी एड शीरन के गाने के अनुसार है उसने अच्छा काम किया है क्योंकि इसकी वजह से लोगों को हंसने का एक मौका मिल रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- देखिए किस तरह से बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों के गाने ने पहले ही शेप ऑफ यू को डिस्कवर कर लिया था। वो पहले से ही समय से आगे थे।

बता दें कि एड शीरन के गाने ‘शेप ऑफ यू’ गाने पर अबतक कई सेलेब अपना डांसिंग टैलेंट दिखा चुके हैं। अब साउथ की एक्ट्रेस अहाना कृष्णा ने इस गाने पर परफॉर्म कर अपनी एक वीडियो फेसबुक पर डाली है। अहाना की ये वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है। अहाना इस वीडियो में अपनी बहन दिया और इशानी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

SI News Today

Leave a Reply