Wednesday, April 17, 2024
featured

सोनम कपूर बर्थडेः डायबटीज से ग्रस्त होने के बावजूद इस तरह फिट रहती हैं

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं। 9 जून 2017 को सोनम कपूर 31 साल की हो गई हैं। 2017 के नेशनल अवॉर्ड्स में अपनी फिल्म नीरजा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीत चुकीं सोनम के भाई हर्षवर्धन कपूर हाल ही में बॉलीवुड में उतरे हैं। उनकी बहन रेहा कपूर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। सोनम ने 2007 में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म सांवरिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि कम ही लोग यह जानते हैं कि उससे पहले 2005 में सोनम फिल्म ब्लैक में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। सोनम कपूर अक्सर अपने फैशन और बयानों की वजर से चर्चा में रहती हैं।

फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड (2017), स्टारडस्ट अवॉर्ड फॉर एडिटर्स च्वॉइस (2016), बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर (2015) और स्टारडस्ट अवॉर्ड फॉर सुपरस्टार (2008) जैसे खिताबों से नवाजी जा चुकीं सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक मशहूर चेहरा हैं, हालांकि उनके बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि उन्होंने एक बार वेट्रेस के तौर पर भी काम किया है। बात तब की है जब सोनम महज 15 साल की थीं। उस वक्त उन्हें पॉकेट मनी की जरूरत थी और ज्यादा पॉकेट मनी के लिए उन्होंने वेटर की नौकरी करने का फैसला किया। सोनम कपूर आज भले ही काफी फिट हैं लेकिन वह हमेशा से ऐसी नही थीं। बचपन में सोनम को अपने वजन के कारण काफी परेशान रहा करती थीं। कम ही लोगों को इस बात की जानकारी है कि सोनम कपूर को डायबटीज है। इसी वजह से उन्हें अपने खाने पीने और दिनचर्या को लेकर काफी सजग रहना पड़ता है। वह अपनी फिटनेस के लिए स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो करती हैं और नियमित रूप से व्यायाम करती हैं।

आज अपने बर्थडे के दिन सोनम ने अपने बचपन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कीं। जिनमें से एक तस्वीर में वह अपने पिता अनिल कपूर और बहन रेहा के साथ नजर आ रही हैं। इस साल सोनम दो फिल्मों में नजर आएंगी। पहली फिल्म संजय दत्त की बायोपिक मूवी होगी जिसके नाम का खुलासा अब तक नहीं किया गया है। दूसरी फिल्म अक्षय कुमार स्टारर पैडमैन होगी जिसमें सोनम के अलावा भी कई मशहूर चेहरों के नजर आने की उम्मीद है।

SI News Today

Leave a Reply