Friday, March 29, 2024
featuredदेश

असम: छह लाख की नकली करेंसी बरामद

SI News Today

असम के गुवाहाटी से छह लाख रुपए के 2000 के नकली नोट बरामद हुए हैं। नोटों को फिलहाल पुलिस ने जब्त कर लिया है। ये नोट शुक्रवार (9 जून) को मिले थे। मामले की आगे जांच चल रही है। इससे पहले भी की जगह से 2000 के नकली नोट मिलते रहे हैं।

मोदी सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी की थी। उसमें 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करके 500 के नए नोट और 2000 के नोट लाए गए थे। मोदी ने खुद मीडिया के सामने आकर इस बात का ऐलान किया था। मोदी ने कहा था कि नए नोट आने से नकली करेंसी का चलन बंद होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि इससे आतंक की कमर टूट जाएगी। हालांकि, हाल में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जिनसे पता लगता है कि ऐसा कुछ हुआ नहीं।

नोटबंदी के कुछ वक्त बाद ही मोहाली में एक एमबीए छात्रा और उसके कज़न समेत तीन को पुलिस ने 42 लाख मूल्य के 2000 के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा नोटबंदी के दो महीने बाद ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने 2000 रुपए के नकली नोट बनाने शुरू कर दिए थे। बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने नकली नोट बरामद किए थे।  महाराष्ट्र के नासिक से एक करोड़ 35 लाख रुपए के नेकली नोट बरामद हुए थे। वे सभी नोट नोट 500 और 2000 के थे।

SI News Today

Leave a Reply