Friday, April 19, 2024
featuredलखनऊ

यूपी बोर्ड: 10th में तेजस्वी टॉपर, 12th में प्रि‍यांशी ने कि‍या टॉप

SI News Today

लखनऊ.उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 10th और 12th के नतीजे जारी क‍र द‍िए गए हैं। फतेहपुर की तेजस्वी ने हाईस्कूल में 95.83% नंबर के साथ टॉप क‍िया है। हरदोई के क्ष‍ित‍िज और नवनीत दिवाकर को संयुक्त रूप से सेकेंड रैंक मिली है। उधर, इंटरमीड‍िएट में फतेहपुर की प्रियांशी त‍िवारी ने टॉप क‍िया है। उन्हें 96.20% नंबर म‍िले हैं। वहीं, 3 लड़क‍ियों को सेकेंड रैंक म‍िली है। इस तरह हाईस्कूल और इंटरमीड‍िएट दोनों में ही लड़‍क‍ियों ने ही टॉप क‍िया है। इस बार हाईस्कूल के 81.18% तो इंटर के 82.62% स्टूडेंट पास हुए हैं। बता दें, इस बार एशिया के सबसे बड़े बोर्ड एग्जाम में करीब 60 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। सबसे पहले 10th & 12th का UP board रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें…

हाईस्कूल के टॉप 5 स्टूडेंट्स
1. तेजस्वी देवी- 95.83%
2. क्ष‍ितिज सिंह- 95.33%
3. नवनीत कुमार दिवाकर- 95.33%
4. प्रगति सिंह- 95.33%
5. अमीना खातून- 95.33%

इंटरमीडिएट के टॉप 5 स्टूडेंट्स
1. प्रियांशी तिवारी- 96.20%
2. भावना- 95.80%
3. सोनम सिंह- 95.80%
4. विजय लक्ष्मी सिंह- 95.80%
5. प्रियंका दिवेदी- 95.40%

50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दिए एग्जाम
– यूपी बोर्ड के डायरेक्टर अमरनाथ वर्मा के मुताबिक, हाईस्कूल का एग्जाम 16 मार्च से 1 अप्रैल और इंटरमीडिएट का एग्जाम 16 मार्च से 21 अप्रैल के बीच कराया गया था।

– 2017 में 10वीं में 34 लाख 4 हजार 715 तो 12वीं में 26 लाख 56 हजार 319 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 10वीं के 3 लाख 89 हजार 658 और 12वीं के 2 लाख 4 हजार 845 स्टूडेंट्स ने बीच में ही एग्जाम छोड़ दिया था।

– इन 60 लाख स्टूडेंट्स में करीब 26 लाख लड़कियां हैं। ये लगातार तीसरा मौका होगा, जब 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ ही जारी किए जाएंगे। रिजल्ट के साथ ही दोनों ही क्लास में कामयाब होने वाले टॉपर्स की मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। बता दें, पिछले साल 10वीं और 12वीं 87% स्टूडेंट्स को कामयाबी मिली थी।

दोबारा चेक कराई गई 90% से ऊपर वालों की कॉपियां
– बिहार बोर्ड के नतीजों से सबक लेते हुए यूपी बोर्ड ने इस बार 90 फीसदी से ज्यादा नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स की कॉपियां दोबारा चेक कराई हैं।

– बता दें, यूपी में विधानसभा चुनाव की वजह से इस बार के एग्जाम 16 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चले थे। हालांकि, 10वीं का एग्जाम 31 मार्च को ही खत्म हो गया था।

72 केंद्रों के एग्जाम हुए थे निरस्त

– 2017 के एग्जाम में यूपी बोर्ड ने सामूहिक नकल की शिकायत पर 72 केंद्रों की एक-एक पाली की परीक्षा कैंस‍िल कर दी थी। इसमें 91 स्कूलों को डिबार घोषित कर दिया गया था। 61 स्कूलों की कॉपियों की स्क्रीनिंग कराने के आदेश दिए गए थे।

5 सालों में ऐसा रहा यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट परसेंटेज

– वर्ष 2012 में हाई स्कूल में 83. 75 % लड़के पास हुए थे। इंटरमीडिएट में 88.40% स्टूडेंट पास हुए थे।

– वर्ष 2013 में हाई स्कूल में 86.63, इंटरमीडिएट में 92.68%

– वर्ष 2014 में हाई स्कूल में 86.71 और इंटरमीडिएट में 92.21%

– वर्ष 2015 में हाईस्कूल में 83.74 और इंटरमीडिएट में 88.83%

– वर्ष 2016 में हाईस्कूल में 87. 66 और इंटरमीडिएट में 87.99% रिजल्ट रहा है।

SI News Today

Leave a Reply