Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

सैफई थाने में धरने पर बैठे श‍िवपाल

SI News Today

इटावा. प्रदेश के थानों में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के कारण शि‍वपाल यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ शन‍िवार को सैफई थाने में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा क‍ि थानों में भ्रष्टाचार बढ़ा है। थानेदार और पुल‍िस बेलगाम हो रही है। पुल‍िस जनता की नहीं सुन रही है। जनता परेशान हो रही है। पुल‍िस अपराध‍ियों को शरण दे रही है। वाहन चेक‍िंग में पुल‍िस धन उगाही कर रही है। कुछ देर बाद धरना समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं की पुल‍िस झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं ने पुल‍िस पर पथराव कर द‍िया। बताया जाता है क‍ि इस घटना में दो स‍िपाही घायल हो गए, ज‍िन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एएसपी सह‍ित भारी संख्या में पुल‍िस बल थाने में तैनात कर द‍िए गए हैं। आगे पढ़‍िए क्या है पूरा मामला…

-दरअसल, शिवपाल यादव देर शाम अपने गांव सैफई के लोगों का हालचाल लेने पहुंचे थे। तभी गांव के लोगों ने थानेदार और दरोगा पर अवैध रुपए की वसूली का आरोप लगाया।

-इसको लेकर श‍िवपाल अपने बेटे पीसीएफ चैयरमैन आदित्य यादव के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपने गांव सैफई में बने थाने में धरना देने पहुंच गए।

-शिवपाल यादव का कहना था कि गांव के लोग या आसपास के लोग जो भी इधर आते हैं तो थाने के थानेदार और दरोगा अवधेश यादव भी जबरन लोगों को पकड़ लेते हैं और बदले में रुपए की अवैध वसूली भी करते हैं।

-पिछले महीनों में लाखों रुपए की अवैध वसूली कर चुके हैं। जनता को परेशान करते हैं। इन लोगों की मानसिकता ठीक नहीं है। जब तक वरिष्ठ अधिकारी नहीं मिलने आते हैं तो हम यह धरना नहीं खत्म करेंगे। अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो डीएम और एसएसपी के कार्यालय पर धरना देंगे।

-इसी बात को लेकर दरोगा से कुछ कहासुनी हो गई। ज‍िसके बाद कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुल‍िस पर पथराव शुरू कर द‍िए। इस घटना में दो स‍िपाही घायल हो गए, जबक‍ि पुल‍िस जीप भी क्षत‍िग्रस्त हो गई।

इसके पहले भी थाने में धरना दे चुके हैं श‍िवपाल
– शिवपाल यादव मई महीने में भी एक बस ड्राइवर को इंसाफ दिलाने के लिए इटावा के एक थाने में धरने पर बैठ गए थे।

-आरोप था कि दबंगों ने ड्राइवर के साथ 3 बार मारपीट की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से शिवपाल खफा थे।

-श‍िवपाल यादव ने कहा था, ”पहले बीएसपी में गुंडे थे, अब बीजेपी में हैं। कानून-व्यवस्था अभी तक ठीक नहीं हुई है। पुलिस गुंडों से मिली हुई है।”

-उन्होंने आगे कहा, ”पुल‍िस जनता को लूट रही है और उन पर अत्याचार भी कर रही है। करीब 4-5 लोगों को पुलिस मार चुकी है। जब तक इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, हम यहीं बैठे रहेंगे।”

– ”थाना इंचार्ज ने तो हद ही कर दी है। वो गुंडों से ज्यादा गुंडई कर रहा है। जहां पर भी हमारे लोगों पर झूठा केस लिखा गया है, वो हमें एप्लीकेशन दे दें। हम कार्रवाई करवाएंगे।”

SI News Today

Leave a Reply