Friday, April 19, 2024
featured

इस लिए रणबीर कपूर कभी नहीं करेंगे अरेंज मैरिज

SI News Today

पिछले दो महीनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि रणबीर कपूर जल्द ही अरेंज मैरिज करने वाले हैं। वो फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक हैं। उनके पैंरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर चाहते हैं कि वो अब अपना घर बसा लें। पिछले महीने एक्टर अपनी मां के साथ लंदन गए थे। जिसकी वजह से कहा जा रहा था कि वो उनके लिए वहां लड़की देखने के लिए गई हैं। हालांकि अब कपूर के एक करीबी सूत्र ने इन खबरों को खारिज किया है। सूत्र ने डीएनए को बताया- रणबीर कभी अपने पैरेंट्स की पसंद वाली दुल्हन से शादी नहीं करेंगे। जब भी उनकी शादी होगी और जिससे भी वो शादी करेंगे वो पूरी तरह से उनकी पसंद होगी। यह पूरी तरह से लव मैच होगा।

पिछले साल यानी 2016 की शुरुआत में कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हो गया था। इस खबर ने ना केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनके फैंस को भी चौंका कर रख दिया था। इससे उबरना निश्तित तौर पर दोनों के लिए काफी कठिन रहा होगा। पिछले दिनों खबर आई थी कि रणबीर जल्द से जल्द सैटल होना चाहता है। इस बार वो अरेंज मैरिज के जरिए अपने जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं। जी हां और इसी वजह से 34 साल के एक्टर अपनी मां नीतू कपूर के साथ इन दिनों लंदन किसी से मिलने के लिए पहुंचे हैं। यहां एक्टर एक दोस्त के जरिए किसी लड़की से मिलेंगे। इससे लगता है कि नीतू ने अपने बेटे के लिए परफेक्ट मैच ढूंढ ली है।

डीएनए के साथ हुई बातचीत में एक सूत्र ने बताया- रणबीर की शादी के लिए नीतू और एक्टर लंदन पहुंचे हुए हैं। जिस लड़की से वो मिलेंगे वो बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती है और उनकी मीटिंग नीतू के ही एक करीबी दोस्त ने फिक्स करवाई है। ऐ दिल है मुश्किल के एक्टर अब सैटल होना चाहता हैं। वहीं उनकी मां ने मन बना लिया है कि वो बॉलीवुड से किसी लड़की को नहीं चुनेंगी।

इससे पहले अतीत में उन्होंने बेटे की गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को अपनी स्वीकृति नहीं दी थी। रणबीर और नीतू इस लड़की से मिले और उन्हें वो पसंद आई। हालांकि यह साफ नहीं है कि बात पक्की हुई है या नहीं।

SI News Today

Leave a Reply