Thursday, April 25, 2024
featured

दिव्यंका त्रिपाठी- एक्टिंग ही नहीं पहाड़ों पर चढ़ना और राइफल चलाना भी जानती हैं

SI News Today

स्टार प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें में इशिता के किरदार में नजर आने वाली दिव्यंका त्रिपाठी आज टेलीविजन जगत की सबसे मशहूर एक्टर्स में से एक हैं। दिव्यंका अभी ये हैं मोहब्बतें के साथ साथ नच बलिए के 8 वें सीजन में भी नजर आ रहे हैं। दिव्यंका शो में अपने पति विवेक दहिया के साथ नजर आ रही हैं और उन्होंने नच बलिए की शीर्ष 4 जोड़ियों में जगह भी बना ली है। दिव्यंका का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है जिन्होंने कम समय में बड़ा नाम कमाया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिव्यंका की अब तक की जिंदगी कुछ खास बातों के बारे में।

दिव्यंका का जन्म 1984 में मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। उनके परिवार में उनके अलावा माता पिता एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई भी है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग भोपाल के न्यूटन कालेज से पूरी की है। दिव्यंका सिर्फ एक्टिंग की ही शौकीन नहीं हैं उन्हें पर्वतारोहण और रायफल शूटिंग का भी शौक है। उन्होंने इन दोनों के लिए बाकायदा ट्रेनिंग भी ली है। दिव्यंका ने उत्तरकाशी के नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंनटैनियरिंग में पर्वतारोहण जबकि भोपाल रायफल एकेडमी से रायफल शूटिंग में ट्रेनिंग ली है। दिव्यंका ने रायफल शूटिंग में गोल्ड मेडल भी जीता है।

दिव्यंका ने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी भोपाल में बतौर एंकर की थी। दिव्यंका ने 2005 में मिस भोपाल का खिताब भी जीता था। 2004 में उन्होंने इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज में भोपाल जोन का विजेता भी चुना गया था। दिव्यंका ने एक्टिंग में डेब्यू दूरदर्शन की टेलीफिल्म से किया। 2013 उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ और इसी साल उन्हें करण पटेल के अपोजिट ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला का किरदार मिला। दिव्यंका का नाम आज उन लोगों में शुमार है जिन्हें टीवी पर सबसे ज्यादा वेतन मिलता है। वो हर एपिसोड के  लिए लगभग 80 हजार से 1 लाख रूपए तक लेती हैं। दिव्यंका ने 8 जुलाई 2016 को अपने साथी कलाकार विवेक दहिया के साथ शादी कर ली थी।

दिव्यंका ने मुंबई में गोरेगांव के पास में एक घर लिया है जिसे भव्यता के साथ सजाया गया है। इस घर में फर्नीचर की भव्यता पर विशेष घ्यान दिया गया है। दिव्यंका के पास एक फार्चुनर कार भी है जिसकी कीमत करीब 31.12 लाख रुपए है। दिव्यंका को बनूं मैं तेरी दुल्हन के लिए 2007 में इंडियन टेली अवार्ड फार बेस्ट फ्रेश न्यू फेस भी दिया गया था। उन्हें 2014 में स्टार परिवार के कई अवार्डों से सम्मानित किया गया था जिनमें करण पटेल के साथ उनकी जोड़ी को सबसे अच्छी जोड़ी भी बताया गया था। दिव्यंका कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।

SI News Today

Leave a Reply