Saturday, April 20, 2024
featured

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शिवांगी जोशी की यह वीडियो खूब शेयर की जा रही है

SI News Today

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही रही है। दरअसल, यह एक पुरानी वीडियो है जिसमें शिवांगी डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं। वीडियो में वह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के एक गाने पर थिरक रही हैं। इसमें शिवांगी ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। साड़ी में वह एक प्यारी गुड़िया जैसी लग रही हैं। अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की यह डांस परफॉर्मेंस उनेक फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फैंस इस वीडियो को आपस में शेयर रहे हैं और इस पर अपनी पॉजिटिव प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बता दें कि देहरादून की रहने वाली शिवांगी ने टीवी शो ‘बेइंतहा’ में ‘आयत’ का किरदार निभाते हुए टीवी जगत में प्रवेश किया था। बाद में वह टीवी शो ‘बेगूसराय’ में लीड रोल में नजर आईं। फिलहाल, वह स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘नायरा’ का किरदार निभा रही हैं।

शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपना 22 वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर ही अपने दोस्तों, को-स्टार्स और फैमिली मेंबर्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। मुंबई के अंधेरी में जन्मदिन मनाने के बाद शिवांगी के को-स्टार्स और कुछ फैंस ने सेलिब्रेशन की कुछ फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड की थी।

मीडिया से बात करते हुए शिवांगी जोशी ने कहा कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम करते हुए यह मेरा दूसरा जन्मदिन है। यह दिन मेरे लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन मैनें और मोहसिन ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपना पहला एपिसोड शूट किया था।

गौरतलब है कि शिवांगी रियल लाइफ में अपने को-स्टार मोहसीन खान को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले हाल ही मोहसीन ने इस बात को कंफर्म कर दिया कि अब वो रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खान ने यह भी बताया कि दोनों केवल डेढ़ महीने से साथ हैं। फिलहाल, दोनों ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीड रोल में नजर आ रहे हैं और दर्शकों इन दोनों की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आ रही है।

SI News Today

Leave a Reply