Friday, March 29, 2024
featuredबिहार

काली लड़की देख कर दूल्‍हे ने शादी से कर दिया इनकार

SI News Today

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक नाटकीय अंदाज में शादी देखने को मिली। यहां बड़ी धूम-धाम से शादी की रस्में निभाई जा रही थी। जब वक्त जयमाला की आई तो दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्साये लड़की के परिजनों ने दूल्हे समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया। अंत में मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को दखल देना पड़ा। काफी वाद-विवाद के बाद आखिर में दूल्हा शादी को तैयार हो गया। सात फेरे लेने के बाद दूल्हे ने कहा- शायद मेरे भाग्य में यही लिखा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लड़के के मामा ने इस शादी के लिए रिश्ता तय कराया था। जिसके बाद वाट्सऐप के जरिए लड़के वालों ने लड़की को देखा और शादी के लिए हामी भर दी। लड़की करजा के मरवन की रहने वाली है और उसका नाम विभा बताया जा रहा है। लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में राजेश श्रीवास्तव के साथ तय हुई। राजेश के मामा ने लड़की को देखा और उसके बाद राजेश के परिवारवालों को लड़की का फोटो दिखाया, लेकिन इन सब में राजेश को फोटो नहीं दिखाया गया।

सोमवार रात को मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में दोनों की शादी होने वाली थी। यूपी के गाजीपुर से आई बारात का दुल्हन पक्ष ने जमकर स्वागत किया। जब बात जयमाला की आई तो राजेश विभा को देखकर चौंक गया। वो सांवली थी और उम्र में उससे बड़ी लग रही थी। उसने लड़की को देखते ही तुरंत शादी से इनकार कर दिया।

शादी टूटते देख लड़की के परिजन भड़क गए। उनका कहना था शादी तय होने के 20 दिन बाद तक लड़के वालों ने कुछ नहीं कहा और आज अचानक विवाह से मना कर रहे हैं। लड़की वालों ने दूल्हा पक्ष पर आरोप लगाया कि वे उनसे दहेज में लाखों रुपये ले चुके हैं और अब शादी से इनकार कर रहे हैं। इस बीच दूल्हन पक्ष ने दूल्हे को मनाने की बहुत कोशिश की, जब उन्होंने देखा कि किसी भी तरह से दूल्हा शादी करने को तैयार नहीं तो उन्होंने दूल्हे और उसके साथ आए बारातियों को बंधक बना लिया।

लड़की वालों का कहना था कि वे पहले शादी में खर्च हुए रुपयों की भरपाई करे और जो उनसे लाखों रुपये दहेज में लिए है वो भी उन्हें वापस करे। मामला बढ़ने पर मंगलवार सुबह पुलिस पहुंची। पुलिस ने काफी कोशिश के बाद लड़की और लड़का पक्ष के लोगों का सुलह कराया। तब जाकर कही दोपहर को दूल्हा शादी के लिए तैयार हो गया।

SI News Today

Leave a Reply