Thursday, March 28, 2024
featured

‘बादशाहो’ से विद्युत जामवाल का लुक हुआ रिलीज

SI News Today

मिलन लूथरिया की अपकमिंग फिल्म बादशाहो है। जिसमें अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज जैसे स्टार्स नजर आएंगे। अपनी फिल्म से लोगों को जोड़े रखने के लिए डायरेक्टर ने आज फिल्म से विद्युत का लुक रिलीज कर दिया है। इससे पहले अजय और इमरान का लुक जारी किया जा चुका है। एक्शन और ड्रामे के मसाले से भरपूर यह फिल्म सिंतबर में रिलीज होगी। यह भारत के इतिहास के उथल-पुथल से भरे फेज 1975 के आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। विद्युत ने अपने लुक को जारी करते हुए ट्विटर पर लिखा- बैडएस विद बैज। इस लुक में एक्टर बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। उन्होंने मूंछे रखी हुई हैं। इस पोस्टर के साथ ही वो बड़ास ब्रदरहुड क्लब में शामिल हो गए हैं।

जहां फिल्म के पहले पोस्टर में केवल उड़ती हुई कारें और रेसिंग ट्रक नजर आ रहे थे वहीं किरदारों के लुक दूसरे पोस्टर से सामने आने लगे। पहले जारी किए पोस्टर में मेन रोड के बीच एक ट्रक दिखाई दे रहा है और उसके सामने आग जलती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा पोस्टर पर कुछ शब्द लिखे हुए हैं। 1975 इमरजेंसी… 96 घंटे… 600 किलोमीटर… 1 आर्मर्ड ट्रक… लाखों का सोना और 6 बदमाश। इस ​फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया कर रहे हैं। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाश्मी, इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता अहम किरदारों में नजर आएंगे। वहीं सनी लियोन इस फिल्म में एक स्पेशल डांसर नंबर करेंगी।

बादशाहो फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाश्मी और मिलन लूथरिया दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले यह तीनों वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में एक साथ काम कर चुके हैं। हालांकि अजय मिलन लूथरिया के साथ चौथी बार काम कर रहे हैं। कल यानी 14 जून को इमरान हाशमी के किरदार का पहला लुक जारी किया गया था। यह भी काफी दिलचस्प है।

एक्टर इसमें राजस्थानी पगड़ी और तिलक लगाए हुए मारवाड़ी कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने देश में बनी पिस्टल हाथ में पकड़ी हुई है। ऐसा लगता है कि फिल्म में उनका किरदार अभी तक ना दिखने वाला होगा। बादशाहो 6 बदमाशों की कहानी है।

SI News Today

Leave a Reply