Thursday, March 28, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

गुंडों के बीच फंसा प्रेमी जोड़ा, बचाने के लि‍ए लड़के के ऊपर लेट गई लड़की

SI News Today

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लड़के एक प्रेमी जोड़े के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। इस वीडियो को खालिद सलीम नाम के एक फेसबुक यूजर ने अपनी एफबी वॉल पर शेयर किया है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है वह इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इस वीडियो को अभीतक हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का बाइक के पास जमीन पर लैटा हुआ है और लड़की उसे बचाने के लिए उसके बराबर में बैठी हुई है।

वहीं पांच-छह लड़के उनके साथ मारपीट कर रहे हैं और गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। लड़की उन बदमाश लड़कों से जान बक्शने की भीख मांग रही है लेकिन वे लड़के उससे अपने प्रेमी के लिए गंदा-गंदा बुलवा रहे हैं और उसे भी गाली दे रहे हैं। लड़की द्वारा कई बार मिन्नतें करने के बाद भी आरोपियों का दिल नही पिघला और वे दोनों के साथ बदसलूकी करते रहे। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि ये गुड़े हैं और इनके बारे में पुलिस को पता ही नहीं चलता। एक ने लिखा शर्म करो.. अपनी बहन के साथ भी ये लोग ऐसा ही करते होंगे। एक ने लिखा योगी राज में किस तरह ये लड़के कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। योगी जी आप क्या कर रहे हैं, आपका प्रशासन सो रहा है क्या? शर्म करो।

अगर यह वीडियो यूपी का ही है, तो इसे देखकर साफ पता चलता है कि राज्य में गुड़ों के हौसले कितने बुलंद हैं। विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई वादे किए लेकिन एंटी रोमिया स्क्वॉड के गठन के बावजूद प्रदेश में गुड़ों का आतंक फैला हुआ है। वहीं कुछ दिन पहले एक पुलिसवाले ने मामूली कहासुनी के बाद एक महिला पर तेजाब फेंक दिया था। जिस राज्य में लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही जुर्म करने लगे तो जनता किस के भरोसे सुरक्षित होगी। इस तरह की घटना आए दिन प्रदेश में होती रहते हैं लेकिन इनपर सरकार द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

SI News Today

Leave a Reply