Saturday, April 20, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

लड़की ने ठुकराया प्रपोजल तो सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े कर दी पिटाई

SI News Today

यूपी के पीलीभीत में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को प्रपोज किया, जिसे उसने ठुकरा दिया। लड़का इस बात से इतना गुस्सा गया कि उसने दिनदहाड़े सड़क पर ही लड़की को पीटना शुरू कर दिया। ये सब घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसके बाद फुटेज की जांच हुई और पुलिस पीड़िता तक पहुंची।

बता दें कि ये घटना पीलीभीत थानाक्षेत्र के सुनगढ़ी की है। यहां 13 जून को जिम के बाहर अपनी स्कूटी से उतर रही दो लड़कियों को एक मनचले आशिक ने रोक लिया। युवती इस शख्स को पहले से ही जानती थी। युवक ने लड़की के पास आते ही पहले तो उसे कुछ कहा और फिर दनादन थप्पड़ बरसाने लगा। इस दौरान उसने अपनी चप्पल भी उतार ली। शख्स ने लड़की के साथ जोर-जबरदस्ती करने की भी कोशिश की। तभी साथ में मौजूद लड़की ने किसी को फोन कर दिया। इससे युवक कुछ हद तक शांत हो गया। उधर सामने से एक महिला आ रही थी, जो पीड़िता को तुरंत अपने साथ जिम के अंदर ले गई। ये सब प्रकरण सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके आधार पर सुनगढी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

बता दें कि इससे पहले भी पीलीभीत में इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। 2015 में भी एक मामला सामने आया था। जब राह चलती लड़कियों को छेड़ने और गाली देने वाले एक मनचले को लड़की ने पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इस दौरान पीड़ित लड़की ने ही स्टेशन में सबके सामने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी थी।

इस लड़की का आरोप था कि पीलीभीत के इंटर कॉलेज के सामने अंकित नाम ये लड़का हर दिन यहां छात्राओं पर अश्लील कमेंट करता था। छात्रा संजना उसकी हरकतों से बेहद परेशान थी। जब अंकित ने संजना को परेशान किया तो उसने अंकित की बाइक रोककर उसकी चाबी निकाल ली और उसे पकड़कर पास के ही एक पुलिस स्टेशन ले गई। इसके बाद संजना ने घर जाकर पूरी बात अपने परिवार को बताई। परिवार के साथ संजना एक बार फिर थाने पहुंची और फिर यहां उसने अंकित की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने पैर पकड़कर लड़की से माफी भी मांगी थी।

SI News Today

Leave a Reply