Saturday, April 20, 2024
featured

अरिजीत सिंह, सोनू निगम, हनी सिंह और मोहित चौहान समेत कई सिंगर्स की आवाज में गाने गाता है यह लड़का

SI News Today

इंडिया में टैलेंट कूट-कूट कर भरा हुआ है। इस बात से आप अंजान नहीं होंगे। लेकिन इंडिया में एक इंसान के अंदर इतना टैलेंट भरा हुआ है कि उसने यह प्रूव कर दिखाया है अपने एक वीडियो के जरिए। जी हां, इन दिनों यू-ट्यूब पर एक वाडियो बहुत देखा जा रहा है। वीडियो में एक लड़का गाना गा रहा है। वह गाना तो गा रहा है लेकिन सिर्फ एक ही आवाज में नहीं, एक से ज्यादा आवाजों में।

हर कोई इस वीडियो को देख कर इस लड़के की सिंगिंग का फैन हो गया है। इसी के साथ ही इस वीडियो में गा रहा लड़का भी फेमस हो गया है और बन गया है सोशल सेलेब्रिटी। यू-ट्यूब पर अपलोड इस वीडियो में लड़का बड़े-बड़े नामी सिंगर्स के मुश्किल से मुश्किल गाने बड़ी आसानी से गाता हुआ नजर आ रहा है।

एक लड़का और 9 गानें वो भी अलग-अलग आवाज में.. जा हां, वह पहला गाना सीने चे कड्ड लैया दिल गाता है। दूसरा गाना, मिक्का सिंह का लगे चार सौ चालिस वोल्ट गाता है। तीसरा गाना, सोनू निगम की आवाज में अभी मुझमें कहीं, चौथा, अरिजीत का तैनू इतना मैं प्यार करां। पांचवा गाना कुछ हटकर होता है जगजीत सिंह की आवाज में जागते-जागते। छठा गाना, फरहान अख्तर का गाना रॉक-ऑन। सातवां गाना, मोहित चौहान का जो भी मैं कहना चाहूं। आठवां गाना, सनम पुरी का मेरे मेहबूब। नौवां गाना, यो यो हनी सिंह का कुड़िए नी तेरे ब्राउन रंग ने।

ये सारे गाने इस एक लड़ने ने इतने अच्छे से निभाए हैं कि यह मानना मुश्किल हो जाता है कि क्या ये एक ही लड़का गा रहा है। वीडियो में नजर आ रहे लड़के का नाम अक्ष बघला है। अक्ष के यू-ट्यूब अबाउट में जानकारी दी गई है कि वह पॉपुलर गानों को कवर करते हैं। वह एक एंटरटेनर हैं। वह एक म्यूजीशियन होने के साथ साथ डांसर और परफॉर्मर भी हैं।

SI News Today

Leave a Reply