Thursday, March 28, 2024
featured

शिखर धवन के बेटे जोरावर के साथ रोहित शर्मा ने लगाई रेस

SI News Today

टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रोहित ने शानदार शतक जड़कर भारत को फाइनल में एंट्री दिलाई थी। टीम इंडिया के इस धाकड़ ओपनर से फैन्स पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वनडे में 264 रन ठोकने वाले रोहित शर्मा का मौजूदा फॉर्म देखते हुए उनसे एेसी उम्मीद करना गलत भी नहीं है। लेकिन रोहित पर न तो फाइनल का और न उससे पहले हुए मैचों का कोई दबाव नजर आया। वह एकदम रिलेक्स मूड में नजर आए। उनकी ओपनर शिखर धवन के बेटे जोरावर के साथ कितनी शानदार ट्यूनिंग है, ये तो हर कोई जानता है। अकसर उनके साथ रोहित खूब मस्ती करते हैं। रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह और जोरावर नजर आ रहे हैं। वीडियो होटल का है और इसमें जोरावर और रोहित रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित उनके पीछे भागते हैं और जोरावर उनसे तेज दौड़ते हुए अपनी मां की गोद में आ जाते हैं। इसके बाद रोहित को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 4 लाख 47 हजार लोगों ने देखा है।

गौरतलब है कि रोहित ने अपनी पत्नी रितिका के साथ भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। 16 जून को रोहित अपनी पत्नी के साथ डिनर डेट पर गए थे। इसके कैप्शन में रोहित में लिखा, आज रात उनकी (रितिका) पसंद है और उन्होंने पेरू की डिश अॉर्डर की है। हमेशा की तरह वह सही है। इसके बाद रोहित ने हैशटैग देकर लिखा क्यों वे हमेशा सही होती हैं।

Leave a Reply