Thursday, April 18, 2024
featured

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हार्डकोर वर्कआउट करते हुए अपना वीडियो

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी बॉडी पर खासा ध्यान दे रही हैं। इसके चलते सोनाक्षी बहुत हार्ड वर्क-आउट करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने हाल ही में सोशल मीडिया में अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक्ससाइज करती दिख रही हैं। सोनाक्षी अपने लेटेस्ट वीडियो में रोप एक्ससाइज करती हुई दिख रही हैं। अपने फैंस के लिए सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम ऑफीशियल अकाउंट पर ये वीडियो पोस्ट किया। इस दौरान सोनाक्षी के फैंस ने भी उनके वीडियो पोस्ट पर कॉमेंट किए। इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के 6 घंटे के भीतर इसे 2 लाख 85 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। सोनाक्षी के फैंस इस दौरान उन्हें कॉमेंट बॉक्स में चियर करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं सोनाक्षी सिन्हा के भाई भी अब फिल्मों में आनी की तैयारी कर रहे हैं। इसके चलते सोनाक्षी ने अपने भाई की अपकमिंग फिल्म ‘पल्टन’ की जानकारी दी। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म ‘पल्टन’ को लेकर खुलासा किया। शुक्रवार को सोनाक्षी ने इस खबर को ट्विटर पर अपने फैंस और फॉलोवर्स के साथ शेयर किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- लव सिन्हा पल्टन का हिस्सा होंगे। यह फिल्म जेपी दत्ता के द्वारा बनाई जा रही है। गौरान्वित बहन।

पल्टन का पहला लुक हाल ही में जारी किया गया था। जिसमें सेना के जवानों को एक छाया चित्र जैसे रास्ते पर चलते हुए दिखाया गया था। इसे टैगलाइन दी गई थी- मेरे दाईं तरफ भाई है। मेरे बाईं तरफ भाई है। हम साथ में खड़े होते हैं। साथ में लड़ते हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, गुरमीत चौधरी और सोनू सूद अहम भूमिकाओं में हैं। अभिषेक बच्चन इससे पहले दत्ता की रिफ्यूजी, उमराव जान और एलओसी कारगिल में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। उन्होंने लिखा- मेरे दाईं तरफ भाई है। मेरे बाईं तरफ भाई है। हम साथ में खड़े होते हैं। साथ में लड़ते हैं। मैं पल्टन का हिस्सा हूं, क्या आप भी हैं? #jpdutta #JaiHind। जेपी फिल्म्स के द्वारा प्रोड्यूस की गई और जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित पल्टन अगले साल रिलीज होगी।

सोनाक्षी ने इस फिल्म के लिए कहा कि वो एक गौरान्वित बहन हैं क्योंकि उनके भाई लव सिन्हा को वरिष्ट फिल्मकार जेपी दत्त की अपकमिंग वार ड्रामा फिल्म पल्टन में काम करने का मौका मिल रहा है।

SI News Today

Leave a Reply