Saturday, April 20, 2024
featured

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: सोना और देव ने शादी करने से मना किया

SI News Today

इश्वरी देव को शगुन का लिफाफा देती है। देव आश्चर्य में पड़ जाता है। वहीं बोस परिवार के घर में इश्वरी ने जो शगुन दिया उसे देखकर सभी खुश होते हैं और शादी की बातें कर रहे होते हैं। सोना कहती है कि वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि वो और देव अभी दो दिन पहले तो एक साथ हुए हैं। अभी वो एक साथ थोडा और वक्त बिताना चाहते हैं। बिजोय कहते हैं कि उसके इस फैसले से इश्वरी नाराज हो जाएंगी। देव सोना को उसकी मर्जी जानने के लिए फोन करता है। दोनों ही अभी शादी नहीं करना चाहते हैं। देव कहता है कि सोना अगर तुम चाहती हो तो वो शादी करने को तैयार है। यही बात सोना भी देव से कहती है। यह बात सुनकर दोनों खुश हो जाते हैं कि वो एक जैसा ही सोच रहे हैं। देव कहता है कि मां उसके घर शगुन लेकर जा रही हैं ये बात उसे नहीं मालूम थी।

देव सोना के भेजे हुए पुराने मेल पढ़ता है, जिसमे वो दिल्ली से जाने की बात लिखती है। देव ये पढ़कर दुखी हो जाता है कि जब सोना को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वो उसके साथ नहीं थी। उसे ध्यान आता है जब सोना मां बनने वाली थी और उसे उसकी जरूरत थी वो उसे याद करती थी, तब देव उसके साथ नहीं था। यह पढ़कर देव रोने लगता है और कहता है कि वो सोना को कभी इतना दुःख नहीं पहुंचना चाहता था।

सोना सोच रही होती है कि देव के साथ पिछले सात सालों में कुछ तो ऐसा हुआ है जो वो बताना नहीं चाहता है। वो ये सोचती है कि जब तक देव उसे सच नहीं बताएगा तब तक रिश्ते सही नही होंगे। वहीं इश्वरी मामाजी को बताती है कि वो सोना और देव के रिश्ते को लेकर परेशान है क्योंकि वो एक-दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं। मामाजी कहते हैं कि वो अब बड़े हो चुके हैं, उन्हें अपनी बातें सुलझाने के लिए समय की जरूरत है। वो ये कहते हैं कि तुम्हें खुश होना चाहिए कि वो एक जैसा सोच रहे हैं। सोना देव को फोन करती है पर उसका फोन नही मिलता वो परेशान हो जाती है। फिर देव का फोन लगता है तो वो उसे कहता है कि वो कलकत्ता में है। जो दर्द उसने अकेले झेला था देव भी वो महसूस करना चाहता है। सोना भावुक हो जाती है और देव को जल्दी आने के लिए कहती है।

देव हॉस्पिटल में वो सब अहसास करता है और रोने लगता है। सुहाना के सपने में आता है कि जब नो छोटी थी तब उसके पापा उसके साथ खेलने आए थे। सोना इश्वरी से मिलने जाती है और उसके फैसले के लिए माफी मांगती है। इश्वरी कहती है कि वो उससे नाराज नहीं है बल्कि उसे जल्द से जल्द घर वापस लाना चाहती है। सोना इश्वरी से कहती है कि वो उन सात सालों के बारे में जानना चाहती है जो उसके घर में ना होने पर बीते थे। वो देव की बहन निक्की, नेहा और रिया के बारे में सवाल करती है।

SI News Today

Leave a Reply