Saturday, April 20, 2024
featured

जबरदस्त एक्शन ड्रामा मूवी ‘परमाणु-द स्टोरी आफ पोखरण’ का फर्स्ट लुक जारी

SI News Today

बॉलीवुड के मैस्कूलर अभिनेता जॉन अब्राहम की अपकमिंग मूवी परमाणु द स्टोरी पोखरण का पहला पोस्टर रिवील हो चुका है। जॉन अब्रॉहम ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर रिवील किया है। इस फिल्म के पोस्टर में भारत का नक्शा बना हुआ है, साथ ही इस नक्शे में जॉन अब्राहम की झलक दिखाई दे रही है। जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा….अपने अब तक के सबसे कड़े इम्तेहान की पहली झलक आप तक पहुंचाने के लिए खुश हूं। ‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखकरण’ का फर्स्ट लुक। इस पोस्टर में जॉन का चेहरा नक्शे में छिपा दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें कि परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखकरण’ में डायना पेंटी और बोमन ईरानी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1998 में राजस्थान के पोखरण में सफल परमाणु परीक्षणों पर आधारित है। फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी।

बताया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी। यह भारत के पोखरण में हुए दूसरे परमाणु परीक्षण पर आधारित होगी। 1998 में भारतीय सेना के पोखरण रेंज में पांच बार सीरीज में परमाणु परीक्षण किया गया था। इसके बाद से ही पोखरण विश्व मानचित्र पर एक शक्तिस्थल के रूप में उकेरा गया है।

इस फिल्म का नाम शांतिवन रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण’ रखा गया।  फिल्म की शूटिंग 31 मई से शुरु हुई थी। इसकी जानकारी जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर दी थी।

फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में हुई है।  इससे पहले जॉन अब्राहम सोनाक्षी सिन्हा के साथ फोर्स 2 में नजर आए थे। लिहाजा वे इस फिल्म में आर्मी ऑफीसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जॉन परमाणु द स्टोरी द पोखरण के बाद सीक्रेट सुपरस्टार पर फोकस करेंगे।

SI News Today

Leave a Reply