Thursday, April 18, 2024
featuredलखनऊ

कल मनाई जाएगी ईद, जारी हुई नमाज की टाइमिंग

SI News Today

लखनऊ.अरब देशों में रविवार को एक महीने का रोजा रखने के बाद ईद मनाई जा रही है। वहीं लखनऊ में धर्मगुरु मौलाना रशीद फरंगी महली रविवार शाम को चांद देख कर ईद का ऐलान करेंगे। माना जा रहा है कि सोमवार को यूपी में ईद मनाई जाएगी। जिसकी तैयारियां बाजारों, घरों और मस्जिदों में शुरू हो गई है। अलग-अलग मस्जिदों ने ईद के नमाज के लिए अपना समय भी घोषित कर दिया है।
शहर के मस्जिद में नमाज का ये रहेगा वक्त…

– ईदगाह ऐशबाग पर नमाज सुबह 10 बजे होगी।
– वहीँ बड़े इमामबाड़े में स्थित आसिफी मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 11 बजे होगी।
– टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे होगी।
– ईदगाह खदरा में सुबह साढ़े 9 बजे नमाज होगी।
– वहीँ चांद वाली मस्जिद ताल कटोरा में नमाज का वक्त 9 बजे होगा।
– नदवतुल उलमा मस्जिद में सुबह 8 बजे नमाज होगी।
– शाहमीना शाह में साढ़े 8 बजे नमाज होगी।
– मस्जिद तकवियतूल इमान ने सुबह 7 बजे नमाज होगी।
– आमना मस्जिद बंगला बाजार में सवा 8 बजे नमाज होगी।
– खजूर वाली मस्जिद में सुबह 8 बजे नमाज होगी।
– मदीना मस्जिद राजाजी पुरम में सुबह 9 बजे नमाज होगी।
– जामा मस्जिद कस्बा निगोहां में सुबह साढ़े 8 बजे नमाज होगी।
– मस्जिद अलफैज बंगला बाजार सुबह 8.45 बजे होगी।
– ईदगाह उजरयाव में सुबह 8:30 बजे।
– वहीँ नदवतुल उलमा में सुबह 8 बजे।
– जबकि मदीना मस्जिद राइन नगर हरदोई रोड पर 8:30 बजे नमाज होगी।

SI News Today

Leave a Reply