Saturday, April 20, 2024
featured

टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने पर दिशा पाटनी ने कहा- हम दोनों एक दूसर के साथ रहते हैं कंफर्टेबल

SI News Today

दिशा पाटनी बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस बन गई हैं जिनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड में उन्होंने केवल एक फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी की है इसके बावजूद वो नियमित तौर पर सुर्खिया बटोरती रहती हैं। अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए अपडेट रखती हैं। चाहे वो उनका डांस हो या बिकिनी फोटोज। सभी के जरिए एक्ट्रेस लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इस समय दिशा अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ बाघी 2 की तैयारियों में बिजी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से बातचीत की। जहां उन्होंने टाइगर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर और हॉलीवुड एक्टर जैकी चैन के कुंग फू योगा में साथ काम करने के लेकर खुलकर बातचीत की।

दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर बियोंस के गानों पर डांस करते हुए कुछ वीडियो शेयर की हैं। इसपर उन्होंने कहा कि मैं बियोंस को पसंद करती हूं। उनका काम करने का तरीका काफी अच्छा है। मैं एक दिन बियोंस बनना चाहूंगी। बाघी एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रिलेशनशिप पर दिशा ने कहा- जब बाघी 2 की घोषणा हुई थी तो टाइगर ने कहा था कि दिशा के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए नैचुरल है। वहीं एक्ट्रेस ने कहा- हां हम अच्छे दोस्त हैं। हम एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल रहते हैं। यह काम की तरह नहीं बल्कि कुछ नया करने जैसा होता है और हम दोनों ही काफी प्रतिस्पर्धी हैं। हम हमेशा अपना बोस्ट करने और एक टीम बनने की पूरी कोशिश करते हैं।

दिशा को आखिरी बार कुंग फू योगा में देखा गया था। जैकी चैन के साथ काम करने पर दिशा ने कहा- वह बहुत अमेजिंग था। यह किसी सपने के सच होने जैसा था। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं और उनके साथ काम करने का बाद मैं बहुत बड़ी फैन हो गई हूं। वो एक बेहद अमेजिंद शख्स हैं और जिस तरह की मेहनत वो किसी फिल्म के लिए करते हैं वो अविश्वसनीय है। इस उम्र में भी वो काफी स्ट्रॉन्ग हैं।

बता दें कि अपना जन्मदिन मनाने के कुछ ही दिन बाद एक्ट्रेस दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ घर के राशन की शॉपिंग के लिए पहुंचीं। हालांकि टाइगर दिशा के साथ मार्ट के भीतर खरीदारी के लिए नहीं गए, लेकिन वह किसी अच्छे बॉयफ्रेंड की तरह धैर्यपूर्वक गाड़ी में उनका इंतजार करते रहे।

SI News Today

Leave a Reply