Saturday, April 20, 2024
featured

हैप्पी बर्थडे आफताब शिवदासनी: इन्हे ‘मस्ती’ से मिली खास पहचान

SI News Today

बॉलीवुड के एक्टर आफताब शिवदासनी हिंदी सिनेमा में मस्ती, ग्रांड मस्ती और कसूर जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया से की थी। 25 जून 1978 मुंबई में जन्में आफताब शिवदासनी के पिता का नाम प्रेम शिवदासनी और मां का नाम पुतली शिवदासनी है। उनकी एक बड़ी बहन है-अफसाना शिवदासनी।

आफताब शिवदासनी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर हाई स्कूल लोकमान्य तिलक मुंबई से पूरी की है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढाई एच.आर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से पूरी की। इसके बाद आफताब की शादी लंदन मूल की निन दुसांज से हुई। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर फिल्म मिस्टर इंडिया से शुरू करने के बाद उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही कई और फिल्मों में भी काम किया जिनमे अव्वल नम्बर, शहंशाह, चालबाज और इंसानियत जैसी फ़िल्में शामिल हैं। साल 1999 में शिवदासनी ने निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म मस्त से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया।

इस फिल्म के लिए उन्हें बेहतरीन एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। इसके लिए उन्हें जी-सिने अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उसके बाद आफताब निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म कसूर में नजर आये। इस फिल्म में एक्ट्रेस लीजा रे ने बतौर मेन लीड उनके अपोजिट काम किया। फिल्म कसूर में उन्होंने खलनायक की भूमिका अदा की थी। इसके बाद उन्हें अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इस दौरान उन्होंने हिंदी सिनेमा की गई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन आफताब की फिल्में दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आईं।

इसके बाद उनके करियर ने एक नया मोड लिया और उन्होंने अपनी किस्मत कॉमेडी के क्षेत्र में आजमाई। इसके बाद हिंदी सिनेमा में उन्हें कॉमेडी फिल्म मस्ती ने पहचान दिलाई। इसके बाद वह फिल्म के सिक्वल में भी नजर आए। वहीं आफताब का मल्ती शब्द से एक रिश्ता ही बन गया। इसके बाद आफताब ने मस्ती के तीसरे पार्ट में भी काम किया। फिल्म में उनके अलावा विवेक ओबरॉय और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका कॉमेडी करते हुए नजर आए।

आफताब ने अपने करियर में कई फिल्में की जैसे ग्रेट ग्रैंड मस्ती, क्या कूल हैं हम 3, ग्रैंड मस्ती, 1920: ईविल रिटर्न्स, कमबख्त इश्क, डैडी कूल आलू चाट, मनी है तो हनी है, दे ताली, निशब्द, दस कहानियां, लाइफ में कभी कभी, ओम शाँति ओम, शादी से पहले, फुटपाथस, मस्ती, क्या यही प्यार है, आवारा पागल दीवाना।

SI News Today

Leave a Reply