Friday, April 19, 2024
featuredUncategorizedदेश

इस शख्स ने सबसे ऊंची छलांग लगाकर रचा इतिहास

SI News Today

एंटीना, ब्रिज से ऊंची-ऊंची छलांग लगाने वाले और स्काई ड्राइवर सत्येंद्र अबतक 2400 से ज्यादा स्काई ड्राइव लगा चुके हैं। 350 विनिंग जंप सूट और रिकॉर्ड 54 बेस जंप का क्रेडिट भी इन्हीं को जाता है। मेरठ के रिटायर सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सत्येंद्र वर्मा ने एक बार फिर देश के सबसे ऊंचे बेस सुपरनोवा बिल्डिंग के 56वें फ्लोर से जंप कर इतिहास रच दिया है। सतह से करीब 600 फीट की ऊंचाई बना ये भारत का सबसे ऊंचा बेस जंप है। वहीं वर्मा की बेस जंप का वीडियो भी बनाया गया है। वीडियो में सत्येंद्र बिल्डिंग के सबसे ऊंचे फ्लोर पर पूरी तैयारी के साथ खड़े हैं। सैकड़ो की तादद में खड़े दर्शक उनका हौसला बड़ा रहे हैं। सत्येंद्र जहां खड़े हैं वहां से सिर्फ आससमान ही नजर आ रहा है। वीडियो में इस दौरान एक शख्स भी खड़ा है जिसका इशारा मिलते ही लेफ्टिनेंट छलांग लगा देते हैं। वीडियो को अबतक सैकड़ों लोग देख चुके हैं जबकि काफी लोगों ने इसे अपनी वॉल पर भी शेयर किया है।

खबर के अनुसार छलांग के बाद सत्येंद्र ने बताया, ‘पहली बार जब में ऊंचाई पर पहुंचा तो तेज हवाओं के कारण मेरे कदम ठिठक गए। इस दौरान बहुत डर लग रहा था और मन कई तरह के विचार आने लगे। सोच डर क्यूं लग रहा है। क्या मेरा पैराशूट में भरोसा है? क्या मुझे अपनी ट्रेनिंग पर भरोसा है? क्या मौसम ठीक है? क्या लैंडिंग ग्राउंड ठीक है? इन सभी सवालों में खुद दो चार हुआ और सभी का जवाब मन ने सकारात्मक ही दिया। मैंने सारी दिक्कतों को पीछे छोड़ते हुए छलांग लगा दी। जिसके बाद मैंने आराम से ग्राउंड पर लैंडिंग की। आत्मविश्वास से एक पल में जिंदगी बदल जाती है। जिंदगी बदले के लिए समय का एक क्षण ही काफी होता है।’ बता दें कि सत्येंद्र ने जब दिल्ली में 450 फीट के टावर से छलांग लगाई तो हर तरफ उनके चर्चे होने लगे। एडवेंचर स्पोर्ट्स में एक इतिहास बनाने की ओर उनका एक मजबूत कदम था। सत्येन्द्र वह पहले शख्स बन गए जो भारत में स्काई डाइविंग और बेस जंप जैसे एडवेंचर गेम लेकर आए हैं। स्काई ड्राइविंग में उनका सफर लगातार जारी है।

SI News Today

Leave a Reply