Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

भीड़ द्वारा हुई हत्याओं के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुई जानी मानी हस्तियां

SI News Today

देश भर के कई शहरों में पीछले दिनों हुई भीड़ द्वारा हत्याओं के खिलाफ देश भर के कई शहरों में नागरिक समाज ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। #NotInMyName नाम से किए गए इस प्रदर्शन में कई जाने माने लोग भी शामिल हुए।मुख्य तौर हाल ही में बल्लभगढ़ में एक 16 वर्षीय मुस्लिम जुनैद की ईद से पहले की गई हत्या को लेकर लोगों में रोष था। दिल्ली के जंतर मंतर, मुबई, लखनऊ, कोलकाता और हैदराबाद, तिरूवनंतपुरम और बेंगलुरू जैसे शहरो में ये विरोध मार्च निकाला गया। दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में अच्छी संख्या में लोग इक्ट्ठा हुए। कई चैनल और दूसरे ऑनलाइन मीडिया ने इस प्रदर्शन को कवर किया। जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने आप नेता आशुतोष, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई जाने माने लोग पहुंचे। तो वहीं मुंबई में हुए प्रदर्शन में कलाकारों शबाना आजमी, कोंकणा सेन शर्मा, रजत कपूर, रनवीर शौरी, कलकी कोएचलिन और सोशल मीडिया कार्यकर्ता अर्पिता चटर्जी, इतिहासकार रामचंद्र गुहा सहित अन्य ने आज शाम उपनगर बांद्रा के कार्टर रोड पर आयोजित प्रदर्शन में भाग लिया।

बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने मौन रहकर मार्च निकाला और उनके हाथों में ‘किंिलग ओवर फूड। नॉट इन माय नेम’ जैसे नारे लिखे पोस्टर और तख्तियां थीं। पत्रकार एवं लेखक राना अयूब ने कहा, ‘‘आज का प्रदर्शन भीड़ द्वारा पीटपीटकर हत्या की असभ्य संस्कृति के खिलाफ था।’’ शबाना ने से कहा कि हम भीड़ द्वारा पीटपीटकर हत्या के खिलाफ कानून की मांग कर रहे हैं। मैं इस देश की गौरवमयी नागरिक हूं। यह प्रदर्शन जो पूरे देश में हो रहा है वह विशेष रूप से :कुछ दिन पहले मथुरा दिल्ली ट्रेन में पीटपीटकर हत्या के शिकार: जुनैद के समर्थन में नहीं है। यह केवल अकेले जुनैद के लिए नहीं… भीड द्वारा पीटने के सभी तरीकों के लिए है। ट्विटर पर ये मुद्दा छाया रहा। #NotInMyName बुधवार शाम को ट्रेंड कर रहा था। जहां कई यूजर्स इस प्रदर्शन से सहमत नजर आए तो कई लोगों ने इसे अवॉर्ड वापसी पार्ट -2 बताया।

SI News Today

Leave a Reply