हमेशा से टीवी समाचार की सुर्खियों में रहने वाली स्टार प्लस पर आने वाले ये हैं मोहब्बतें शो की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एक फिर से चर्चा में जोरों से हैं। हाल ही वे अपनी एक तस्वीर की वजह से चर्चा का विषय बन गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की, जिसके बाद वे काफी जोरों से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी सीलिंग फैन पर बैठी हैं। फोटो में बेहद मासूम सी नजर आ रही हैं। इस फोटो को महज चार घंटों में करीब 1 लाख लोगों ने देखा और कईयों ने शेयर किया है। फोटो में दिव्यांका त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा…आज कल पांव जमीं पर नहीं पड़ते मेरे….उनके इस फोटो के इस कैप्शन पर एक फैन ने जवाबी कमेंट में लिखा…..एक ट्रॉफी जीतने से जमीन से पांव कभी हटाना नहीं चाहिए। वहीं दिव्यांका के कई फैंस ने फोटो पर लिखा…OMG What Are You Doing….कई फैंस दिव्यांका की इस फोटो को देखकर काफी शौकिंग हो रहे हैं। वहीं कुछ फैंस उन पर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं…..इस फोटो को खबर लिखने तक महज 4 घंटे में 93 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा था। ये फोटो दिव्यांका ने अपने शो ये हैं मोहब्बतें के लिए शूट किया…जैसा कि उन्होंने कैप्शन में भी सो को टैग कर कैप्शन दिया है। जैसे कि ने सुसाइड करने जा रही हों….बता दें कि इससे पहले दिव्यंका त्रिपाठी का एक वीडियो काफी लोगों ने शेयर किया था, जिसमें वे एक खतरनाक स्टंट सीन करते नजर आ रही थीं।
आपको बता दें कि दिव्यंका त्रिपाठी और उनके रियल लाइफ हसबैंड विवेक दहिया ने हाल ही में रिएलिटी टीवी शो नच बलिए सीजन 8 के विनर का खिताब अपने नाम किया। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में इस रियल लाइफ कपल ने कहा, नच बलिए ने हमें एक-दूसरे के करीब लाने में काफी मदद की है। रियल लाइफ पति-पत्नी की इस जोड़ी ने विस्तार से नच बलिए में अब तक के अपने सफर का वर्णन किया है। दिलचस्प बात है कि विवेक ने दिव्यंका के लिए लिखे हुए पत्र को शो के सेट पर पढ़कर भी सुनाया। इस पत्र को सुनकर शो में मौजूद सभी पार्टिसिपेंट्स, जज और ऑडियंस का दिल भर आया। दिव्यंका की खुशी का तो ठीकाना ही नहीं रहा। करते नजर आ रही थीं।