Friday, March 29, 2024
featured

अब तक सैकड़ों स्टाइलिश लुक्स ले चुके हैं सुपरस्टार रजनीकांत

SI News Today

सुपरस्टार रजनीकांत बॉलीवुड और टॉलीवुड में अपने अलग और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सुपरस्टार रजनीकांत का नाम सुनते ही दिमाग में बस एक अलग सी सुपरस्टार वाली छवि उभर कर सामने आ जाती है। उनके चलने का तरीका उनके बोलने का अंदाज, उनका चश्मा पहनने का स्टाइल दुनिया में सबसे अलग है। अपने डिफरेंट स्टाइल से दर्शकों में लोकप्रियता पाने वाले रजनीकांत को साउथ में एक्टिंग का राजा कहा जाता है। साउथ में अभिनय के इस महारथी को उनके प्रशंसक भगवान की तरह पूजते हैं।

रजनीकांत 12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरू में जन्में। बचपन में उन्हें शिवाजी राव गायकवाड़ कहा जाता था। रजनीकांत के पिता रामोजी राव गायकवाड़ एक हवलदार थे वहीं मां का नाम जीजाबाई था। रजनीकांत अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। इस दौरान उनकी मां की मौत हो गई। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि घर की माली हालत ठीक नहीं है। इसके बाद घर परिवार को चलाने में सहायता करने के लिए उन्होंने कुली का काम काम किया।

इसके बाद रजनीकांत बेंगलुरू परिवहन सेवा (बीटीएस) के एक मामूली बस कंडक्टर बने। इस दौरान कौन जानता था कि कभी एक मामूली सा बस कंडेकटर भारतीय सिनेमा में सुपरस्टार बन कर अपने नाम का झंड़ा गाढ़ेगा। आज जो मुकाम रजनीकांत को हासिल हुआ है वह उन्होंने कड़ी मेहनत करके पाया है। रजनीकांत को एक्टिंग का बहुत शौक था इसलिए उन्होंने अपनी दिलचस्पी के चलते 1973 में मद्रास फिल्म संस्थान में दाखिला लिया और अभिनय में डिप्लोमा लिया। रजनीकांत एक सुपरस्टार हैं लेकिन बावजूद इसके उनके स्वभाव में अभी भी विनम्रता का भाव हर दम छलकता है।

रजनीकांत ने अब तक अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया और सुपरहिट पिक्चरें देकर अपने फैंस के दिल में हमेशा राज किया। पिक्चर हिच हो न हो रजनीकांत और उनका स्टाइल हमेशा हिट रहता है। अपने करियर में रजनीकांत ने 2.0, रोबोट, बाबा, बुलंदी, आगाज, क्रांतिकारी, आतंक ही आतंक, इंसानियत के देवता, त्यागी, दलपति, फूल बने अंगारे, हम, खून का कर्ज, फरिश्ते, किशन कन्हैया, चालबाज, भ्रष्टाचार, मूंदरू मुदिचू, राम रॉबर्ट रहीम, मेरी अदालत जैसी कई फिल्में की। हर फिल्म में उनका एक अलग अंदाज नजर आया, हर रोल में वह कुछ डिफरेंट और और अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं।

SI News Today

Leave a Reply