Saturday, April 20, 2024
featuredदेश

गृह राज्य मंत्री रंजीत पाटिल के पिता ने स्कूल कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

SI News Today

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार में गृह राज्य मंत्री रंजीत पाटिल के पिता वी एन पाटिल एक सख्स को थप्पड़ मारते और अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस शख्स को वीएन पाटिल ने थप्पड़ जड़ा वो स्कूल कर्मचारी है। मामला महाराष्ट्र के अकोला जिले का है। आपको बता दें कि रंजीत पाटिल के पिता वीएन पाटिल खुद दो बार महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। दरअसल वीएन पाटिल अकोला में एक स्कूल चलाते हैं। अकोला में ही वहां का देशमुख परिवार भी एक स्कूल चलाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाटिल के स्कूल से ज्यादा बच्चे देशमुख के स्कूल में दाखिला लेते थे। इसी बात से खुन्नस खाकर 2013 में वीएन पाटिल ने उसकी मान्यता रद्द करवा कर उसे बंद करवा दिया था। देशमुख परिवार ने किसी तरह फिर से अपना स्कूल दोबारा शुरू करवा लिया।

स्कूल के दोबारा शुरू होने से बौखलाए वीएन पाटिल शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ वहां पहुंच कर स्कूल में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ करने लगे। इसी बीच वहां मौजूद एक कर्मचारी उनकी वीडियो बनाने लगा। उस कर्मचारी की इस हरकत पर पाटिल इतने नाराज हो गए कि उन्होंने उसे भला बुरा कहते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद भी महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री ने अपने पिता द्वारा किसी को बी थप्पड़ मारने की घटना से इनकार किया है। हालांकि इस घटना के संबंध में वीएन पाटिल पर अकोला के पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।

SI News Today

Leave a Reply