Friday, April 19, 2024
featuredदुनिया

फ्रांस: मस्जिद के सामने हुई गोलीबारी, लोग घायल

SI News Today

फ्रांस के दक्षिण पूर्व में स्थित एविग्नन शहर में एक मस्जिद के सामने हुई गोलीबारी में एक लड़की सहित आठ लोग मामूली रूप से घायल हो गए।    अभियोजन कार्यालय ने यह जानकारी दी और इसके आतंकी घटना होने की संभावना से इनकार किया।   उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे कम से कम दो लोग मस्जिद के पास एक कार से उतरे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इनमें से एक ने शॉट गन से गोली चलाई।   उन्होंने बताया कि किसी को भी जान का खतरा नहीं है।

अभियोजन कार्यालय ने इसके आतंकी घटना होने की संभावना को नकारते हुए कहा, ‘‘हमें जो पता है, उसके अनुसार मस्जिद को निशाना नहीं बनाया गया। तथ्य यह है कि धार्मिक संस्थान के मार्ग पर हुई घटना का उससे कोई संबंध नहीं है।  प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे और सभी ने नकाब पहन रखा था।  मामले की जांच शुरू कर दी गई है।   दक्षिण पूर्वी पेरिस की क्रेटियल मस्जिद के बाहर गुरूवार को एक व्यक्ति के नामाजियों पर कार चढ़ाने की कोशिश करने की घटना के कुछ दिन बाद गोलीबारी की यह घटना हुई है।

सिन्हुआ ने समाचार पत्र ‘ला प्रोवेंस’ के हवाले से बताया कि प्रशासन इस घटना को आतंकवादी हमला मानने से इनकार कर रही है। पुलिस को संदेह है कि युवाओं के बीच विवाद की वजह से गोलीबारी हुई। मस्जिद के बाहर चार लोग घायल हुए हैं जबकि यहां से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक अपार्टमेंट में रह रहे परिवार के चार लोग गोली के छर्रे से घायल हो गए।

SI News Today

Leave a Reply