Saturday, April 20, 2024
featured

स्टार प्लस ने रिलीज किया इस प्यार को क्या नाम दूं लेटेस्ट प्रोमो

SI News Today

टीवी शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं 3’ का प्रसारण आज यानि 3 जुलाई की रात से स्टार प्लस पर शुरू होने वाला है। इस बीच स्टार प्लस लगातार सोशल मीडिया पर शो के प्रोमो रिलीज कर रहा है। इन प्रोमोज को शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। साथ ही साथ कमेंट कर यह भी बता रहे हैं कि उन्हें शो के प्रसारण का बेसब्री से इंतजार है। मालूम हो कि इस प्यार को क्या नाम दूं के पहले के दो सीजन दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए गए थे।

ऐसी ही एक प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो के लीड एक्टर अद्वै यानि बरुण सोबती अपने इलाहाबाद वाले घर में गेट खोलकर दाखिल हो रहे हैं। घर के अंदर आते समय उनका ध्यान अपने मोबाइल पर लगा हुआ है। ऐसे में सामने से गुजर रहीं शो की लीड एक्ट्रेस चांदनी यानि शिवानी तोमर से वह टकरा जाते हैं। इस टक्कर से चांदनी गिरने ही वाली होती हैं कि अद्वै उनको पकड़ लेते हैं। इसके बाद कुछ समय तक वे दोनों एक-दूसरे को एकटक देखते ही जाते हैं। इस सीन को आकर्षक बनाने के लिए बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा है।

कुछ दिनों पहले ही ‘इस प्यार को क्या नाम दूं 3’ का एक और प्रोमो रिलीज कर दिया गया था। इसे स्टार प्लस के ऑफिशियल फेसबुक पेज से रिलीज किया था। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि शो के लीड किरदार अद्वै सिंह रायजादा यानि बरुण सोबती और चांदनी यानि शिवानी तोमर एक मंदिर में प्रार्थना करने जाते हैं। चांदनी जब प्रार्थना कर रही होती है तभी अद्वै पीछे से उसकी साड़ी को मंदिर में जल रही दिया की लपटों से जला देता है। चांदनी को जैसी ही साड़ी जलने का एहसास होता है, वह एकदम घबरा जाती है और चिल्लाने लगती है। फिर बरुण खुद ही अपनी जैकेट निकालकर आग की लपटों को बुझाते हैं।

बता दें कि इस प्यार को क्या नाम 3 में शिवानी यानि चांदनी एक पढ़ी-लिखी महिला हैं। इसके साथ ही वे संस्कृत की अच्छी जानकार हैं। दूसरी तरफ, लोकप्रिय एक्टर बरूण सोबती भी इसी शो के जरिए टीवी पर 5 साल बाद वापसी कर रहे हैं। शो के पहले सीजन में बरूण सोबती के अपोजिट सनाया ईरानी नजर आईं थीं। लेकिन इस समय वह सोनी टीवी के शो ‘काव्य की प्रथा’ में व्यस्त होने के कारण इस शो में नजर नहीं आएगीं, जिसके बाद शिवानी तोमर को इस रोल के लिए फाइनल कर लिया गया।

SI News Today

Leave a Reply