Friday, April 19, 2024
featured

सोनम कपूर राल्फ एंड रुसो के लिए बनीं खूबसूरत राजकुमारी

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक ऐसी स्टार हैं जो रिस्क लेने में विश्वास रखती हैं। ना केवल अपनी फिल्मों में बल्कि अपने फैशन स्टेटमेंट में भी वो लेटेस्ट ट्रेंड को सामने लेकर आती हैं। इसी वजह से फैशन की दुनिया में उनके बहुत चाहने वाले हैं। इस बार नीरजा में एक बहादुर लड़की का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस डिजायनर राल्फ एंड रुसो के ऑटम विंटर कलेक्शन के लिए शो स्टॉपर बनीं। पैरिस कॉउचर वीक में उनके इस लुक को देखकर बहुत से लोग हैरान रह गए।

सोनम आसमान से उतरी किसी राजकुमारी की तरह लग रही थीं। सोनम ने सफेद रंग का लंहगा और सिल्वर व्हाइट हेडगियर के अलावा चोकर को पहनकर अपना लुक पूरा किया। इस मौके पर फैशन वीक से उनकी गौरान्वित बहन रिया कपूर ने उनकी कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की हैं। उन्होंने लिखा- सोनम कपूर मैंने तुमसे कहा था कि मैं आत्मा के रूप में वहां मौजूद हूं। कितनी खूबसूरत लग रही हो  दूसरी तस्वीर को शेयर करते हुए रिया ने लिखा- सोनम कपूर राल्फ एंड रुसो के हॉट काउटर शो को बंद करते हुए।

बता दें कि सोनम बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं। सोनम तीनों भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं, उनके अलावा उनका एक भाई हर्षवर्धन कपूर और ह्वया कपूर और है। जहां हर्षवर्धन ने हाल ही में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है, वहीं सोनम काफी वक्त से बॉलीवुड में काम कर रही हैं और अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। इस फिक्शन ड्रामा मूवी में उन्होंने सकीना नाम की लड़की का किरदार निभाया था। लेकिन बहुत कम ही लोग यह बात जानते हैं कि आज के दौर की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कभी डायरेक्शन के क्षेत्र में उतरना चाहती थीं।

एक्टिंग की दुनिया में उतरने से पहले वह एक असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। जी हां 2005 तक डायरेक्शन में हाथ आजमाने के बाद 2007 में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म सांवरिया में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 2009 में फिल्म दिल्ली 6, 2010 में आयशा, 2011 में थैंक्यू और मौसम और 2012 में प्लेयर्स जैसी मल्टी स्टारर फिल्म कीं। लेकिन इन फिल्मों में अपना बेस्ट देने और काम के लिए एक फिल्म को फिल्मफेयर बेस्ट फिल्म नॉमिनेट कराने के बाद उन्हें बेहिसाब काम मिलना शुरू हुआ।

SI News Today

Leave a Reply