Tuesday, April 16, 2024
featuredदुनियादेश

12 साल का लड़का आधे घंटे तक चीन की सड़कों पर दौड़ाता रहा बस

SI News Today

छोटे बच्चे अमूमन ऐसे काम करने की जिद करते हैं जो बड़ों ही कर पाते हैं। इन कामों में से एक जिसको लेकर बच्चे सबसे ज्यादा जिद्दी हो जाते हैं वह होता कार या फिर बाइक चलाने का। कई बार तो बच्चे खुद के बालिग होने से पहले ही ऐसी हरकतें दोहराने की कोशिश करते हैं। यह न सिर्फ उनकी जान के लिए बल्कि आस-पास मौजूद लोगों की जान के लिए भी बड़ा ठीक ऐसे ही खतरा बन सकता है, जैसा आप इस वीडियो में देख सकते हैं। चीन का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कैसे एक 12 साल का लड़का, कोई बाइक या कार नहीं बल्कि सीधे एक बस को चलाना शुरू कर देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे ने बस में घुसकर ड्राइव करना शुरू कर दिया। लड़के की यह हरकत सड़क पर मौजूद सभी लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन गई।

12 साल का लड़का, लगभग आधे घंटे तक बस को यहां-वहां दौड़ाता रहा। लड़के ने न ही अपनी और न ही आस-पास मौजूद लोगों की जान की परवहा की और सीधे बस चलाना शुरू कर दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना बीते शुक्रवार (30 जुलाई) को हुई। दक्षिण-पूर्वी चीन के गुआंगज़ौ प्रांत में यह घटना हुई जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। लोगों ने बच्चे को बस चलाते हुए देखकर तुरंत ही पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद लोकेशन ट्रेस कर बस को रुकवाया गया। बस में जीपीएस डिवाइस होने के कारण पुलिस ने उस पर लगातार अपनी नजर बनाए रखने में कामयाब रही। वहीं कई लोगों ने इसका फुटेज भी बनाया।

SI News Today

Leave a Reply